सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने धूमधाम से मनाया पत्नी चारु असोपा का बर्थडे, तलाक से पहले की ऐसी मस्ती
Rajeev Sen and Charu Asopa: राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चारु असोपा के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर राजीव सेन पत्नी चारु असोपा और बेटी जियाना के साथ नजर आए।

Rajeev Sen and Charu Asopa: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रही है। पिछले कई महीनों से दोनों एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाते नजर आ रहे थे। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने तक का आरोप लगाया था। जहां एक तरफ पत्नी चारु असोपा का कहना था कि प्रेग्नेंसी के समय उनके पति राजीव सेन उन्हें धोखा दे रहे थे वहीं राजीव सेन ने भी कैमरे पर कहा था कि चारु असोपा का उनके को एक्टर के साथ रिलेशनशिप चल रहा था। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर भड़ास निकालते नजर आ रहे थे। साथ ही वह एक दूसरे के खिलाफ तरह तरह के पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। हालांकि अपनी बेटी जियाना के लिए दोनों एक दूसरे से मिलते भी रहते हैं। हाल ही में चारु असोपा ने अपना जन्मदिन मनाया जिसे उनके पति राजीव ने और खास बना दिया था। दोनों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

पति राजीव के साथ मनाया जन्मदिन
आपको बता दें कि राजीव सेन और चारु असोपा अब एकसाथ नहीं रहते हैं लेकिन बेटी जियाना की खातिर दोनों घर से बाहर एक दूसरे से मिलते रहते हैं। अपने तलाक की कार्यवाही के बीच चारु असोपा और पति राजीव सेन एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले चारु असोपा पति राजीव सेन के साथ चचेरे भाई की शादी में कोलकाता गई थीं और दोनों ने साथ में जमकर डांस भी किया था। वहीं इस बार चारु असोपा ने अपना जन्मदिन भी पति राजीव सेन के साथ ही मनाया।
राजीव सेन और चारु असोपा की तस्वीरें हुईं वायरल
राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चारु असोपा के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर राजीव सेन पत्नी चारु असोपा और बेटी जियाना के साथ नजर आए। अपने परिवार के साथ समय बिताने की तस्वीरें राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कहा- अपनी शादी को दूसरा मौका दो
फैमिली फोटोज और कुछ कपल फोटोज को पोस्ट करने के साथ ही राजीव ने चारु को जन्मदिन की बधाई भी दी है। उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे चारु... आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के साथ ढेर सारा प्यार। उनके इस प्यार के बंधन को देखते हुए फैंस काफी खुश नजर आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि शायद दोनों अपनी शादी को एक दूसरा मौका दें। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप दोनों को एक साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है।

चारु और राजीव के फैंस ने कही ये बात
चारु और राजीव के फैंस में से एक ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसे ही खुश रहो हमेशा साथ साथ #happybirthday @asopacharu कितने बड़े अच्छे लगते हैं आप दोनों साथ में। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- अब झगड़ना नहीं या झगड़े भी तो बात तलाक तक मत ले जाया करो। बच्चे को पिता और मां दोनों की जरूरत होती है।

चारु ने बताया- तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
आपको बता दें कि कुछ समय पहले बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए चारु असोपा ने बताया था कि उनके तलाक की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा था- हमने अलग होने के अपने फैसले को वापस नहीं लिया है। हम काउंसलिंग की मदद ले रहे हैं और जून तक छह महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि पर हैं। चारु ने कहा था कि उन्हें इस बात की खुशी है कि राजीव बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications