अपने Ex Boyfriend के साथ कार में नजर आईं सुष्मिता सेन, कैमरे को देखते ही रोहमन ने छिपा लिया मुंह

मुंबई। ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप करने के एक महीने बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन पहली बार अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। दोनों एक्स कपल एक ही कार में बैठे हुए थे। जब सुष्मिता ने कार के अंदर से पैपराजी के तरफ हाथ हाथ हिलाया और मुस्कुराया, तो रोहमन ने फोटोग्राफरों से अपना चेहरा बगल में एक सीट के पीछे छुपा लिया।

ब्लैक कलर की आउटफिट में खूबसूरत लगीं सुष्मिता

ब्लैक कलर की आउटफिट में खूबसूरत लगीं सुष्मिता

ब्लैक कलर के आउटफिट में सुष्मिता हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके कूल ब्राउन शेड्स उनके ओवरऑल कैजुअल लुक को कंप्लीट कर रहे थे। दूसरी ओर, रोहमन ने एक सफेद टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और ब्लैक पैंट पहन रखा था।

कार में दोनों के कॉमन फ्रेंड भी थे मौजूद

कार में दोनों के कॉमन फ्रेंड भी थे मौजूद

पिछले महीने दोनों अलग होने के बाद पहली बार गुरुवार की रात को मिले थे। तब भी उन्हें एक ही कार में सफर करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस की बिल्डिंग के नीचे आधे घंटे तक एक-दूसरे से बात करने के बाद वे सुष्मिता के घर गए। दोनों के साथ उनका कॉमन फ्रेंड भी था।

हाल ही में ब्रेकअप का किया था अनाउंसमेंट

हाल ही में ब्रेकअप का किया था अनाउंसमेंट

सुष्मिता ने 2018 में रोहमन को डेट करना शुरू किया और तब से वे बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक थे। अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए, सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें लिखा था, 'हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें !! रिश्ता लंबा हो गया...प्यार बाकी है!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+