'मेरे पास लोगों की दुआ है' हार्ट अटैक के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखीं सुष्मिता सेन, वायरल हो रहा वीडियो
फैशन वीक में सुष्मिता सेन को नके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखा गया। इस दौरान को एकसाथ देखकर फैंस काफी खुश थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Sushmita Sen With Ex Boyfriend Rohman Shawl: पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी। हालांकि एक्ट्रेस की तबीयत में पहले से काफी सुधार है और वह अब धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। इस बीच हार्ट अटैक आने के बाद पहली बार सुष्मिता सेन ने पब्लिक अपीयरेंस दी। लैक्मे फैशन वीक में एक्ट्रेस ने अपनी रैंप शानदार रैंप वॉक से फैंस का दिल जीता। इस दौरान उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी उनके साथ नजर आए।

हार्ट अटैक के बाद पहली बार सुष्मिता सेन ने किया रैंप वॉक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में पहुंची। हार्ट अटैक के बाद उन्हें पहली बार रैंप वॉक करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा। उनको वापस उसी अंदाज में देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस दौरान उनके साथ इवेंट में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस के साथ क्लिक कराई सेल्फी
वीडियो में सुष्मिता सेन रोहमन शॉल के साथ वेन्यू से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके फैंस उनसे सेल्फी की गुजारिश करते हैं। हालांकि, हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सेल्फी लेने के लिए इंकार नहीं किया। उन्होंने फैंस को निराश ना करते हुए ज्यादा से ज्यादा सेल्फी ली। वहीं उनके साथ रोहमन शॉल को देख फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आई एक्ट्रेस
वीडियो में सुष्मिता सेन से फोटोग्राफर कहता है कि, मैम आप काफी बहादुर हैं। जिस पर मुस्कुराते हुए जवाब देते हुए कहती हैं कि, 'मेरे पास बहुत लोगों की दुआ है'। एक्ट्रेस को इस तरह वापस से मुस्कुराता हुआ देख फैंस काफी खुश थे। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
पैपराजी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सुष्मिता सेन ने एक पीले रंग का लहंगा कैरी किया हुआ है। साथ ही वह प्रशंसकों और मीडिया से घिरी हुई इवेंट में नजर आईं। वहीं उनके बगल में एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन सफेद ब्लेज़र पहने एक्ट्रेस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए चलते हुए दिखाई दिए।

सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक
बता दें कि, सुष्मिता सेन ने 2 मार्च को सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ तस्वीर साझा करते हुए हार्ट अटैक की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि, शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वह अब पहले से काफी बेहतर हैं। उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द ही रिकवर कर हो जाएंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications