सुशांत सिंह राजपूत की याद में केदारनाथ पहुंचीं बहन श्वेता, भाई के लिए फूट फूटकर रोईं, कहा- वो आज भी मेरे साथ..

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। उनकी मौत को 4 साल हो गए हैं। ऐसे में 14 जून, 2024 को सुशांत की चौथी डेथ एनिवर्सरी है और इससे पहले एक बार फिर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद किया है।

केदारनाथ पहुंचीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन
श्वेता सिंह अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत के बेहद करीब थीं और उनके निधन के बाद से वह अक्सर उन्हें याद करती नजर आती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह उनकी मौत को लेकर न्याय मांगती भी नजर आती है। अब सुशांत की चौथी डेथ एनिवर्सरी से पहले श्वेता ने केदारनाथ के दर्शन किए हैं और भाई को याद किया है।

Sushant Singh Rajput

भाई की याद में लिखा लंबा पोस्ट
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने केदारनाथ दर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केदरनाथ दर्शन की भी पुरानी तस्वीरें हैं। श्वेता ने इन फोटोज को शेयर करते हुए भाई सुशांत सिंह राजपूत की याद में लंबा पोस्ट लिखा है।

केदारनाथ दर्शन के दौरान श्वेता को याद आए सुशांत
श्वेता सिंह ने केदारनाथ दर्शन की जो फोटोज पोस्ट की हैं उसमें उन्हें केदारनाथ मंदिर ध्यान करते देखा गया है। इसके अलावा उन्होंने उसी अघोरी संत से आशीर्वाद लेते हुए फोटो शेयर की जिसके साथ एक बार सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म की शूटिंग के दौरान तस्वीर खिंचवाई थी।

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी मौत
इस पोस्ट के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा है- ये 1 जून है और चार साल पहले इसी महीने की 14 तारीख को हमने अपने सबसे प्यारे सुशांत को खो दिया था। हम अब भी इस बात का जवाब ढूंढ रहे हैं कि उस दुखद दिन पर क्या हुआ था।

भाई को याद कर फूट फूटकर रोईं श्वेता
दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता ने आगे लिखा- मैं प्रार्थना करने, याद करने और भाई के करीब महसूस करने के लिए केदारनाथ आई थी। वह दिन इमोशनल था। जैसे ही मैं केदारनाथ में उतरी, आंसू बहने लगे। मैं कुछ देर तक चली लेकिन आखिरकार मुझे बैठना पड़ा और अपने चारों ओर उसकी मौजूदगी महसूस करते हुए दिल खोलकर रोना पड़ा।

'वह अभी भी मेरे साथ है'
श्वेता सिंह ने आगे लिखा- मुझे उसे गले लगाने का मन हुआ और मैंने वहीं बैठकर ध्यान किया जहां उसने ध्यान लगाया था। उन पलों में मुझे लगा कि वह अभी भी मेरे साथ है, मेरे अंदर है, मेरे जरिए जिंदा है। ऐसा महसूस हुआ जैसे वह कभी नहीं गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+