सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 4 साल बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, प्रतीक बब्बर ने बताई एक्टर की आखिरी इच्छा
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भले ही साढ़े चार साल हो चुके हैं, लेकिन लोग आज भी उनकी पर्सनैलिटी और उनकी दमदार एक्टिंग को जरूर याद करते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अब भी उन्हीं की यादों में खोए रहते हैं। वहीं उनके लिए आज भी इंसाफ की मांग की जा रही है। दरअसल कई लोगों का मानना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या हुई थी।

सुशांत के बारे में प्रतीक बब्बर का चौंकाने वाला खुलासा
फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत के को-एक्टर प्रतीक बब्बर ने उनके बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको बता दें कि प्रतीक बब्बर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' में काम किया था। ये सुशांत की आखिरी फिल्म थी।
प्रतीक ने बताई सुशांत की आखिरी इच्छा
प्रतीक बब्बर ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 'छिछोरे' के शूट के बाद अकेले ही अंटार्कटिका जाने की बात कही थी। प्रतीक ने कहा- मैं सुशांत के ज्यादा करीब तो नहीं था पर जब हम दोनों बास्केट बॉल वाला एक सीन शूट कर रहे थे तो हमारी आपस में बात हुई थी।
सुशांत ने कहा था- शूट के बाद अंटार्कटिका जाऊंगा
प्रतीक बब्बर ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत थोड़ा हटके था। उसने कहा था- यार मैं न अंटार्कटिका जा रहा हूं शूट के बाद। वहीं साल 2019 में सुशांत ने अपनी 50 सपनों की लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इनमें उन्होंने प्लेन उड़ाने से लेकर लेफ्ट हेंडेड क्रिकेट मैच खेलने और बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में सिखाने के सपने के बारे में बताया था। लेकिन सुशांत उस समय तक 50 में से सिर्फ 13 सपने ही पूरे कर पाए थे।
साल 2020 में हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। ऐसे में किसी को भी समझ नहीं आया था कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है। किसी ने सुशांत की मौत को सुसाइड बताया था तो किसी ने हत्या। मौत की जांच सीबीआई तक को सौंपी गई लेकिन कोई फैसला नहीं आ सकता। एक्टर के फैंस और परिवार वाले आज भी इंसाफ के इंतजार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications