कमल हासन की ‘विक्रम’ में सुपरस्टार Suriya ने 5 मिनट में मचाया तहलका, ट्विटर पर हो रहे ट्रेंड

कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ में साउथ स्टार सूर्या का कैमियो देखने के बाद से ट्विटर पर हैशटैग #RolexSir जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।

चेन्नई, 6 मई: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमरल हासन की फिल्म 'विक्रम' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज कुछ ऐसा है कि रिलीज के दो दिन के अंदर ही फिल्म बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं इस फिल्म में साउथ स्टार सूर्या ने सिर्फ 5 मिनट के लिए रोलेक्स का किरदार निभाया लेकिन 5 मिनट के ही इस किरदार को लेकर सूर्या हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म देखने के बाद लोग सूर्या के रोल को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक सूर्या ने इस रोल के लिए कोई फीस नहीं ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी।

ट्रेंड हो रहा #RolexSir

बताते चलें कि साउथ स्टार सूर्या का कैमियो देखने के बाद से इस समय ये ट्विटर पर हैशटैग रोलेक्स सर #RolexSir जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। 'विक्रम' के आखिरी के पांच मिनट के लिए दिखाई देने वाले सूर्या ने निर्मम रोलेक्स के रूप में रोल किया है, जिसके बाद अपने मनमोहक प्रदर्शन के लिए वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गए हैं।

सूर्या ने नहीं ली कोई फीस

सूर्या ने नहीं ली कोई फीस

जानकारी के मुताबिक सूर्या का इस फिल्म में जो रोल है, वो केवल 5 मिनट का है। सिर्फ 5 मिनट के इस रोल के लिए सूर्या ने जी तोड़ मेहनत की है। एक्टर ने इस सीन को करने के लिए कोई फीस भी नहीं ली है। इसके पीछे की वजह को सूर्या ने खुद ट्वीट कर साफ किया है। सूर्या ने ट्वीट कर लिखा- 'कमल के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला, वह अपने आप में लाइफ में सपना पूरे होने जैसा मोमेंट रहा है।' सूर्या की इस बात से साफ जाहिर है कि उन्होंने फिल्म के लिए जीरो अमाउंट क्यों चार्ज किया

लोकेश कन्गाराज के निर्देशन में बनी फिल्म

लोकेश कन्गाराज के निर्देशन में बनी फिल्म

गौरतलब है कि इस फिल्म को लोकेश कन्गाराज ने लिखा और डायरेक्ट भी किया है। ये फिल्म एक एक्शन एंरटेनर फिल्म है, जिसे राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायलॉग्स रतना कुमार और लोकेश ने ही लिखे हैं। फिल्म में कमल हासन, विजय सेथुपति और फहाद फासिल लीड रोल्स में नजर आ रहे हैं। 'विक्रम' फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+