शादी के सिर्फ 5 महीने बाद एक्ट्रेस के घर आया नन्हा मेहमान, गोद में बच्चे संग वायरल हुई PHOTO
टीवी के मशहूर सीरियल इश्कबाज से घर-घर में फेमस हुईं सुरभि चंदना की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। एक्ट्रेस अकसर लोगों के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ा हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। 3 मार्च को सुरभि ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी की। मगर अब सुरभि से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, सुरभि का शादी को अभी सिर्फ 5 महीने नहीं बीते कि एक्ट्रेस के घर में एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। एक्ट्रेस ने इस नन्हे मेहमान संग तस्वीरें शेयर की तो फैंस का भी माथा घूम गया। सब सोचने लगे कि आखिर सुरभि चंदना इतने कम समय में मां कैसे बन गईं।

अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं तो चलिये हम आपके इस कनफ्यूजन को दूर कर देते हैं। दरअसल, सुरभि चंदना ने बच्चे के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसके कैप्शन में लिखा है कि बच्चा अपनी बूबा के साथ है। बताते चलें कि सुरभि चंदना के हाथ में जो बच्चा है, वो उनका नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन का है।
सुरभि की बड़ी बहन बीते महीने ही मां बनी हैं। सुरभि अकसर अपनी बहन के बेबी के साथ समय बिताने चली जाती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस बेबी के साथ टाइम स्पेंड करती दिखीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि वो बात अलग है कि फैंस कन्फ्यूज हो रहे हैं कि ये सुरभि चंदना का बेबा तो नहीं है।
बता दें कि 13 साल तक ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने के बाद सुरभि चंदना ने आखिरकार बीते महीनों ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। कपल की तस्वीरें और वीडियोज शादी के वक्त की खूब वायरल हुईं। सुरभि की बात करें तो वे टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications