सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का रविवार को होगा अंतिम संस्कार, तब तक फैंस कर सकते हैं अंतिम दर्शन
बेंगलुरु, 30 अक्टूबर। 46 साल की उम्र में कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार के निधन से पूरा कर्नाटक और फिल्म इंडस्ट्री शोक में डुबी हुई है। अपने लोकप्रिय अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार से ही फैंस की भीड़ जमा है, पहले पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार को किया जाना था लेकिन अब रविवार की दोपहर कांतीरवा स्टूडियो में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अमेरिका से रह रहीं पुनीत की बड़ी बेटी के लिए अभी तक इंतजार किया जा रहा था।

पुनीत राजकुमार की बड़ी बेटी आज अमेरिका से दिल्ली पहुंची उसके बाद उन्हें बेंगलुरु लाने की व्यवस्था की गई। वहां से वह सीझे कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हो गईं, जहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पिता का शव रखा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुलिस रविवार तक जनता को अभिनेता का अंतिम दर्शन करने की अनुमति देगी। इसके बाद कांतीरवा स्टूडियो में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस बीच फिल्म उद्योग के हजारों प्रशंसकों, पब्लिक, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों ने शनिवार को अभिनेता के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें: 46 साल की उम्र में एक्टर पुनीत राजकुमार कर गए इतने भलाई के काम, 'भगवान' मानते थे फैंस
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। शहर की पुलिस ने स्टेडियम के अंदर और आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। कांतिरवा स्टूडियो की ओर मुख्य मार्ग पर जुलूस के रूप में शव को ले जाने के दौरान यातायात की आवाजाही की भी व्यवस्था की गई है। स्टूडियो परिसर तक पहुंचने के लिए जुलूस मैसूर बैंक सर्कल, पैलेस रोड, चालुक्य सर्कल, कावेरी जंक्शन और गोरागुंटेपल्या से होते हुए जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications