सुपरस्टार नागार्जुन की एक्स बहू ने तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें, फोटोज देख लोग कर रहे हैं ऐसी बातें
साउथ की ब्यूटी क्वीन सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं।
मुंबई, 7 जूनः साउथ फिल्मों के मेगास्टार नागार्जुन की एक्स बहू और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी अपने जलवे बिखेरती रहती हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह अपनी इन हॉट तस्वीरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रा में फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। एक बार फिर उन्होंने अपने किलर लुक से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

किलर लुक ने दिल पर किया असर
साउथ की ब्यूटी क्वीन सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं। फैंस सामंथा का ये लुक देखकर उत्साहित हो उठे हैं। सामंथा ने अपनी इन फोटोज में अपना किलर लुक दिखाया है, जिसे देखकर तो हर कोई उन पर अपना दिल हार जाएगा। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खबर है कि फोटोज को शेयर करने के एक घंटे के अंदर ही उन तस्वीरों को सात लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे।

वायरल हो रही हैं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज में देखा जा सकता है कि सामंथा रेड और पिंक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं और अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी। वह इन फोटोज में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु का ये नया और किलर लुक देख एक्ट्रेस राशि खन्ना भी उनसे इम्प्रेश हो गई हैं। उन्होंने उनकी फोटोज को देख लुक को लवली बताया है। वहीं, राशि खन्ना के कमेंट्स पर उनके फैंस ने उन्हें सामंथा से ज्यादा खूबसूरत बताया है।
इंडस्ट्री की नई क्वीन
सामंथा की फोटोज पर उनके फैंस और यूजर्स के रिएक्शन्स जारी हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर लिखा है- आप बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- आप ब्यूटीफुल दिख रही हैं। एक यूजर ने तो उन्हें इंडस्ट्री की क्वीन का नाम दिया है। इसी तरह से उनकी तस्वीरों पर लोग खूब लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। सामंथा के फैंस ने तो इन फोटोज पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वरुण धवन के साथ आएंगी नजर
आपको बता दें कि सामंथा इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वह वरुण धवन के साथ अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह साउथ में 'शाकुंतलम' जैसी मूवीज का भी हिस्सा हैं। वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ भी नजर आ सकती हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications