सुपरस्टार पिता का सुपरफ्लॉप बेटा, डेब्यू फिल्म देखते ही लोगों ने पकड़ लिया था माथा और अब हो गया है ऐसा हाल
India's Biggest Flop Actor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों स्टार किड्स का बोलबाला चल रहा है। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से लेकर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, ऐसे स्टार किड्स हैं, जो एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी बॉलीवुड में एंट्री की है और अपने कदम जामने में लगे हुए हैं। कई स्टार किड्स को अपने पैरेंट्स से भी ज्यादा सक्सेसफुल बन चुके हैं, लेकिन कई स्टार किड्स आज भी स्ट्रगल ही करते नजर आ रहे हैं।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती का करियर
आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार पिता के सुपरफ्लॉप बेटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने 15 साल के करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म दी है। वह आज तक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार और नेशनल अवॉर्ड विनर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती उर्फ महाक्षय चक्रवर्ती हैं। महाक्षय चक्रवर्ती पिछले कई सालों से पिता मिथुन चक्रवर्ती की तरह स्टार बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके हाथ 12 साल से एक भी हिट फिल्म नहीं लगी है।

बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी मिमोह की डेब्यू फिल्म
मिथुन चक्रवर्ती के महाक्षय चक्रवर्ती को बड़ी ही आसानी से बॉलीवुड में एंट्री तो मिल गई थी, लेकिन वह अपने पिता की तरह लोगों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था और अब वह सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गए हैं। आपको बता दें कि साल 2008 में महाक्षय चक्रवर्ती यानी मिमोह ने फिल्म 'जिम्मी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।
फिल्म 'जिम्मी' के प्रोड्यूसर मिथुन चक्रवर्ती ही थे
जानकारी के अनुसार महाक्षय चक्रवर्ती की डेब्यू फिल्म 'जिम्मी' के प्रोड्यूसर उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती ही थे। उन्होंने अपने बेटे की पहली फिल्म पर करोड़ों रुपये लगाए थे लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिम्मी को बनाने में 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। कहा जाता है कि इस फिल्म को थिएटर में देखने के बाद दर्शकों ने अपना माथा पीट लिया था।
पिछले 12 साल से एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं मिमोह
इसके बाद साल 2011 में महाक्षय चक्रवर्ती को एक ऐसी फिल्म मिली जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। मिमोह ने बॉलीवुड के हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' में काम किया था। करीब 13 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इसकी फिल्म की सफलता के बाद मिथुन चक्रवर्ती को लगा था कि अब उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की किस्मत बदल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद मिमोह की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। वह पिछले 12 साल से एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications