Sunny Leone: ये क्या हो गया सनी लियोनी के साथ? आयोग ने दिया ऐसा आदेश, अब क्या करेंगी एक्ट्रेस?
Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि इस समय एक्ट्रेस के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सनी लियोनी के बार और रेस्तरां के निर्माण पर रोक
खबर है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सनी लियोनी के बार और रेस्तरां के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ये रोक लगाई है। जानकारी के अनुसार सनी लियोनी की कंपनी लखनऊ के गोमतीनगर में 'चिका लोका बाई सनी लियोनी' (Chika Loca by Sunny Leone) बार एंड रेस्तरां को ओपन कर रही थी, लेकिन इसके निर्माण से पहले ही आयोग ने इसको रोकने का आदेश दे दिया है।

'सनी लियोनी के रेस्तरां से लोगों को हा रही परेशानी'
-राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के जस्टिस अशोक कुमार और विकास सक्सेना की पीठ ने शिकायतकर्ता प्रेमा सिन्हा की शिकायत पर इस मामले की सुनवाई की है।
-इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार और रेस्तरां के बनने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा हाईकोर्ट और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जैसी संस्थाओं की सुरक्षा के लिए भी ये खतरा है।
19 फरवरी 2025 को होगी अगली सुनवाई
-आयोग ने कहा है कि हाईकोर्ट के सामने इस बार और रेस्तरां होने से सुरक्षा को लेकर खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा यहां पर लोगों की भीड़ भी ज्यादा होगी।
-इस सुनवाई के दौरान जस्टिस अशोक कुमार ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की लापारवाही पर भी चिंता जाहिर की है। आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 19 फरवरी 2025 को होगी।
प्रेमा सिन्हा ने की ऐसी शिकायत
जानकारी के अनुसार प्रेमा सिन्हा ने आयोग में शिकायत की थी कि सनी लियोनी के बार और रेस्तरां को अवैध रूप से सामुदायिक क्लब हाउस आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि बार और रेस्तरां के चलते वहां रहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications