साल 2016 के एक इंटरव्यू को याद कर भावुक हुईं सनी लियोनी, कहा- किसी ने भी उस पत्रकार को रोकने की कोशिश नहींं की
सनी लियोनी ने हाल में साल 2016 के अपने एक विवादित इंटरव्यू पर खुलकर बात सामने रखी है। सनी ने कहा कि उस जाने-माने पत्रकार के सवाल सुनकर एक बार तो उनका मन वहां से जाने का किया।
मुंबई, 2 जनवरी। पॉर्न इंडस्ट्री को छोड़कर बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने अतीत को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं, लेकिन अतीत है कि वह उनका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेता। उन्हें कदम-कदम पर उनका अतीत याद दिलाया गया, यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में अब तक उन्हें ऑफर हुए ज्यादातर रोल उनके अतीत को देखकर ही दिए गए हैं। सनी लियोनी ने हाल में साल 2016 के अपने एक विवादित इंटरव्यू पर खुलकर बात सामने रखी है। सनी ने कहा कि उस जाने-माने पत्रकार के सवाल सुनकर एक बार तो उनका मन वहां से जाने का किया। सनी ने कहा कि सेट पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उस पत्रकार को रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि, बाद में सनी लियोनी को इस इंटरव्यू को लेकर जनता का जबरदस्त समर्थन मिला था।

बॉलीवुड बबल के एक पत्रकार ने लिया था सनी का इंटरव्यू
बता दें कि साल 2016 में सनी लियोनी का एक अंग्रेजी चैनल बॉलीवुड बबल के जाने-माने पत्रकार ने इंटरव्यू लिया था। हालांकि इस इंटरव्यू के टेलीकॉस्ट होने के बाद सनी लियोनी से सेक्स को लेकर भद्दे प्रश्न पूछने को लेकर सनी लियोनी के समर्थकों और बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों ने उस पत्रकार की काफी खिंचाई की थी। पूरे इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी द्वारा एकदम प्रोफेसनल व्यवहार करने और तमाम सवालों का डटकर मुकाबला करने के लिए उनकी तारीफ भी की गई।

उन्होंने मुझे याद दिलाया कि मैं पहले क्या थी
हाल ही में सनी लियोनी ने उस इंटरव्यू को लेकर खुल कर बात रखी। सनी ने कहा, 'लोगों ने मुझसे नफरत की और मेरे बारे में बुरी बातें कहीं और फिर किसी ने मेरी टीवी पर बेइज्जती की। अब मैं ठीक हूं और मैंने इसे स्वीकार कर लिया है। अब से पहले में यही तो थी। इसलिए अच्छा है उन्होंने मुझे याद दिलाया कि मैं ही वही शख्स हूं। लेकिन इससे मुझे बहुत दुख हुआ।' सनी लियोनी ने कहा कि पत्रकार के भद्दे सवालों को सुनकर वह इंटरव्यू छोड़कर जाना चाहती थीं, लेकिन फिर उन्होंने उसका डंटकर मुकाबला करने का मन बनाया। उन्होंने कहा उस समय बॉलीवुड में डेब्यू किये मुझे 3-4 सालों का समय हुआ था।

सेट पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उस पत्रकार को नहीं रोका
सनी ने कहा कि इंटरव्यू के बाद उन्होंने सेट पर मौजूद लोगों से सवाल किए थे कि किसी ने उस पत्रकार को ऐसे सवाल पूछने से रोका क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दिल दुखाने वाला था। उन्होंने कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोगों से मेरे मन में केवल एक सवाल था कि क्या मैंने आप लोगों का कुछ बुरा किया है क्या? क्या आपको इसे नहीं रोकना चाहिए था। आपने इन लोगों के साथ सालों से काम किया है और एक भी व्यक्ति ने आगे आकर उसे रोकने की कोशिश नहीं की, एक ने भी नहीं।

तमिल और मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू को तैयार सनी
बता दें कि सनी लियोनी इस साल तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी फिल्म वीरमादेवी और रंगीला के जरिए डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह इस साल बॉलीवुड फिल्म हेलन और द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव में भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications