Sunny Leone बोलीं- मैं इस साल 24 साल की हुई हूं, विकिपीडिया तक मेरी गलत उम्र बताता है!
सनी लियोनी बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो दिन पर दिन और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। पार्न इंडस्ट्री से एक्टिंग करियर में आई सनी लियोनी के हॉट अदाओं की दुनिया दीवानी ही है।
हिंदी फ्लिम इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का करियर एक लिमिटेड समय तक ही रहता है। एक्ट्रेस की उम्र् ये निर्धारित करती है कि उन्हेंं स्क्रीन पर किस तरह का रोल मिलेगा।

वहीं सनी लियोनी हैं वो उम्र के कारण फिल्म में घटने वाले अवसरों को लेकर चितिंत बिलकुल नहीं है। जबकि बीते कुछ दिनों में कई एक्ट्रेेस ने इंडस्ट्री में उम्रवाद पर सवाल उठाए हैं। वहीं इस मुद्दें पर सनी लियोनी ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया।
विकिपीडिया तक मेरी उग्र गलत बताता है!
सनी लियोनी से बॉलीवुड में उम्रवाद को लेकर जब सवाल पूछा गया तो सनी ने कहा विकिपीडिया और ये सभी वेबसाइटें मेरी उम्र के बारे में जो कुछ भी कहती रहती है वह गलत है। मैं इस साल 24 साल की हुई हूंं।
सीन लियोनी ने अपना बेस्ट देना हमारे खुद के पास होता है
हालांकि सनी लियोनी ने मजाक करते हुए ये बात बोली, उन्होंने हाल ही में अपना 42 साल मनाया है। सनी लियोनी ने बाद में इस मुद्दें पर जबाब देते हुए कहा जब आप इंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में काम करते हैं तो तो आप हमेशा अपना बेस्ट देने की पोजीशन में होते हो।
अलग-अगल प्लेफार्म आने से सबकुछ बदल गया है
सनी ने कहा आप खुद को दुनिया के सामने खुद को कैसे पेश करते हैं, इसका इस बात पर बहुत असर पड़ता है कि आपको काम कैसे मिलेगा। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां सब कुछ बदल गया है और कई अलग-अलग प्रकार के प्लेटफार्मों के लिए कई अलग-अलग कैरेक्टर की जरूरत होती है, तो ऐसे में टैलेन्टेड लोगों को कोई काम की कमी नहीं है।
सनी ने कहा उम्र का काम मिलने से कोई लेना-देना नहीं है
एक्ट्रेस सनी लियानी ने कहा अगर कोई वास्तव में काम करना चाहता है, तो उसे बस इसके लिए प्रयास करना होगा और इसे पूरा करना होगा। जहां तक उम्र का सवाल है, कुछ बेहतरीन भूमिकाएं और कुछ बेहतरीन टीवी शो इंडस्ट्री के अधिक प्रतिष्ठित और दिग्गज सीनियर एक्टर और एक्ट्रेस के पास हैं दऔर हम उन्हें देखना पसंद करते हैं क्योंकि वे स्क्रीन पर बहुत अच्छा परफार्म करते हैं। इसलिए, उम्र का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
सनी लियोनी की फिल्में
बता दें सनी लियोनी ने 2012 में रिलीज हुई, जिस्म 2 से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और रागिनी एमएमएस 2, हेट स्टोरी 2, एक पहेली लीला, मस्तीजादे जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वहीं कई फिल्मों के आइटम सॉग्स में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications