सनी लियोन पर 'हिन्दुओं की भावनाएं' आहत करने का आरोप, जानिए क्या है मामला

मुंबई, 23 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का नया गाना 'मधुबन' बुधवार को रिलीज किया गया है। रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ये विवादों में आ गया है। इस गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' पर सनी लियोन बोल्ड डांस करती दिख रही हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है। इस गाने को लेकर बड़ी संख्या में सोशल यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए इसे हिन्दू देवी देवताओं का अपमान और हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने वाला कहा है।

क्या है इस गाने में

क्या है इस गाने में

बुधवार 22 दिसंबर को सनी का ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ तो उन्होंने इंस्टा और ट्विटर पर भी इसका लिंक शेयर किया। धीरे-धीरे ये गाना वायरल होने लगा, कुछ लोगों को सनी का डांस पसंद आया तो बहुत से लोगों ने गाने के बोल और इसमें सनी के डांस को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कई लोगों ने तो यूट्यूब से गाने को हटाने और सनी से माफी तक की मांग की है।

क्या कह रहे हैं यूजर्स

क्या कह रहे हैं यूजर्स

सनी लियोन के इस गाने और डांस को लेकर इंस्टा, यूट्यूब और ट्विटर पर हजारों लोग कमेंट कर नाराजगी जता चुके हैं। यूजर्स का कहना है कि गाने के बोल और इस पर इस तरह से डांस शर्मनाक है। ये हिन्दू धर्म और राधा को नीचा दिखाने जैसा है। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की हरकतों ने हिन्दू धर्म का मजाक बना दिया है। एक और यूजर ने लिखा कि इससे आप राधा को एक बहुत गलत रूप में लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। यूजर अन्य यूजर ने लिखा, राधा डांसर नहीं भक्त थी और मधुबन कोई अश्लील नृत्य की नहीं बल्कि महान जगह थी। एक यूजर ने लिखा, यह बकवास गाना सीधे-सीधे हिंदू भावनाओं को आहत करने का एक और प्रयास है।

पुराने गाने को किया रीमिक्स

मधुबन में राधिका नाचे गाना 1960 में आई फिल्म कोहिनूर का है, जिसे मोहम्मद रफी ने गाया था। उसी गाने के बोल लेकर ये गाना रीमिकिस किया गया है। हालांकि ये पुराने गाने से एकदम अलग रूप लिए है। सनी लियोन पर फिल्माए गए 'मधुबन ' गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने आवाज दी है। इसे गणेश आचार्य ने इसे कॉरियोग्राफ किया है।

अक्सर चर्चा में रहती हैं सनी

अक्सर चर्चा में रहती हैं सनी

सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस के बाद उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया था। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिस्म 2 के समय से ही सनी किसी ना किसी तरह से विवादों का हिस्सा भी बनती रही हैं। सनी फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी दिखती रही हैं। हाल ही में वो 'वन माइक स्टैंड' में स्टैंडअप कॉमेडी भी करती नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+