Cannes 2023: रेड कार्पेट पर अचानक उड़ने लगी सनी लियोनी की ड्रेस, अनुराग कश्यप ने इस तरह की मदद

कान्स फिल्म फेस्टिवल में सनी लियोनी की फिल्म कैनेडी का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस अनुराग कश्यप और राहुल भट्ट के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं।

Sunny Leone

Sunny Leone Anurag Kashyap: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया। इस दौरान उनकी अपकमिंग फिल्म 'कैनेडी' का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

ड्रेस में परेशान नजर आईं सनी लियोनी
कांस 2023 में मिड नाइट स्क्रीनिंग के दौरान कैनेडी का प्रीमियर हुआ। इस इवेंट में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने इवेंट में शामिल होने के लिए खूबसूरत शैंपेन ड्रेस सेलेक्ट की। सनी लियोनी का ये रेड कार्पेट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी परेशान नजर आईं।

अनुराग कश्यप ने की मदद
दरअसल, सनी लियोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी के लिए रेड कार्पेट पर पोज देने के लिए रूकीं उसी वक्त सनी के ड्रेस की ट्रेल हवा में उड़ने लगी। इस दौरान एक्ट्रेस ने सबके सामने अपनी ड्रेस संभालने की कोशिश की लेकिन उनसे संभल नहीं पाई। तभी अनुराग कश्यप तुरंत आगे आए और उनकी ड्रेस संभाली। इसके साथ ही पूरी टीम ने पैपराजी के सामने पोज दिया।

वायरल हो रहा वीडियो
फिलहाल सोशल मीडिया पर सनी लियोनी और अनुराग कश्यप का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं बात सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की करें तो जल्द ही फिल्म 'कैनेडी' में नजर आएंगी। इसमें राहुल भट्ट के साथ एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप द्वारा किया गया। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+