आखिर कितनी दौलत की मालकिन हैं Sunny Leone? मुंबई में है आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों की हैं शौकीन
सनी लियोनी किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस का नाम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में शुमार है।

Sunny Leone Net Worth: सनी लियोनी की ने साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 11 साल पूरे कर लिए है। आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है।
सनी लियोनी का जन्मदिन
सनी लियोनी आज यानी 13 मई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने करियर में कई हिंदी फिल्मों से भैकाल मचा दिया है। एक्ट्रेस ने 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' और 'मस्तीजादे जैसी कई फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन में जानते है आखिर उनकी टोटल नेटवर्थ कितनी है।
सनी लियोनी का नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये वसूलती हैं। इसके अलावा वह कुछ बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन के लिए मोटी रकम लेती है। इससे एक्ट्रेस की काफी कमाई हो जाती है। जानकारी के मुताबिक सनी लियोनी का कुल नेटवर्थ 100 करोड़ है।
सनी लियोनी का आलीशान बंगला
सनी लियोनी पति डेनियल वेबर और अपने तीनों बच्चों संग मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। इस घर में हर लग्जरी चीज है। इस घर की कीमत 19 करोड़ के आसपास है। जिसे उन्होंने अपने 36वें जन्मदिन पर खरीदा था। इसके अलावा सनी का एक बेहद खूबसूरत और लग्जरी बंगला अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भी है।
सनी लियोनी का कार कलेक्शन
सनी लियोनी को लग्जरी कारों का भी बहुत शौंक है। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो, 1.15 करोड़ की मसेरात गिबली, मसेरात गिबली नेरिसिमो, 1.93 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7सीरीज, 60 से 72 लाख की ऑडी ए5 सेडान और 70 लाख की मर्सिडीज जीएल 350 डी जैसी लग्जरी कारें एक्ट्रेस के पास हैं। कुल मिलाकर सनी लियोनी का नाम फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही अमीर अभिनेत्रियों में लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications