सरेआम फूट-फूटकर रोने लगे सनी देओल, कहा- यकीन नहीं हो रहा कि मैं इस लायक हूं.....
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स पर कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। ऐसे में सनी देओल को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म में तारा सिंह के रोल के लिए दर्शकों से इतना ज्यादा प्यार और तारीफें मिल रही हैं। हाल ही में एक टीवी शो में सनी देओल दर्शकों का प्यार देखकर भावुक हो गए और कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे।
इमोशनल होकर रोने लगे सनी देओल
आपको बता दें कि 'आप की अदालत' के प्रोमो वीडियो में रजत शर्मा को सनी देओल का स्वागत करते देखा जा सकता है। शो में बैठे दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर सनी देओल का स्वागत किया जिसे देखते ही सनी देओल की आंखें भर आईं। वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। सनी देओल के ये रोने वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैमरे पर सनी ने कहा- मुझे खुद पर यकीन नहीं हो रहा
शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि जब दर्शकों ने खड़े होकर सनी देओल का स्वागत किया तो वह अपने आंसू नहीं रोक सके। फिर रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि उनकी आंखों में आंसू क्यों हैं तो सनी देओल और ज्यादा इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं दूसरी तरफ दर्शक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दिए। फिर अपने आंसू पोंछते हुए सनी देओल ने कहा- जिस तरह से ये लोग खुश हो रहे हैं, जो मैंने किया है, तो यकीन नहीं हो रहा मैं इसके लायक हूं या नहीं। लेकिन मुझे यकीन है कि मैं इसके लायक जरूर हूं।
सनी देओल के एक्टिंग की हुई जमकर तारीफ
सनी देओल के इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस वीडियो को देखने के बाद सनी देओल की तारीफ की है। फिल्म 'गदर 2' की लीड हीरोइन अमीषा पटेल, बॉबी देओल और बोनी कपूर ने भी सनी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। अमीषा पटेल ने कमेंट करते हुए लिखा है- हमारी इंडस्ट्री के सबसे विनम्र सुपरस्टार और पूरा देश उन्हें प्यार करता है। वहीं सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने कमेंट करते हुए लिखा है- लव यू भैया। बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर ने लिखा है- दुनिया मानेगी कि आप बहुत सेंसेटिव हैं क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications