सनी देओल ने सौतेली मां हेमा मालिनी को मारा था चाकू? फिर हुआ ऐसा 'कांड', प्रकाश कौर ने खोला राज
Sunny Deol and Hema Malini: हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उनका निधन पूरे फिल्म जगत को दुखी कर गया। अपने पीछे वह एक बड़ा परिवार छोड़ गए जिसमें दो पत्नियां, 6 बच्चे और यादों की लंबी विरासत मौजूद है।
धर्मेंद्र की 2 शादियां और 6 बच्चे
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है, खासकर उनकी दो शादियों को लेकर। पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्होंने साल 1954 में शादी की थी जिनसे उनके चार बच्चे हुए, सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां लेकिन साल 1980 में उन्होंने बिना पहला रिश्ता तोड़े बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी कर ली थी।

पिता धर्मेंद्र की दूसरी शादी से खुश नहीं थे सनी देओल
उस समय धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल 24 साल के थे। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि पिता धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर वह बेहद नाराज थे। सालों तक इस बात से जुड़ी कई अफवाहें मीडिया में घूमती रही थीं।
क्या सनी देओल ने हेमा मालिनी पर हमला किया था?
-कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि गुस्से में आकर सनी देओल ने हेमा मालिनी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। ये बात लंबे समय तक फिल्म गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही थी।
-हालांकि एक पुराने इंटरव्यू में धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी देओल की मां प्रकाश कौर ने इन सभी दावों को साफ-साफ गलत बताया था। स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी परवरिश और अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है।
सनी देओल को लेकर प्रकाश कौर का चौंकाने वाला खुलासा
-प्रकाश कौर ने कहा था- ये सच नहीं है। हर बच्चा चाहता है कि उसके पिता सिर्फ उसकी मां से प्यार करे लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई दूसरी औरत पिता से प्यार करे तो वो उसे नुकसान पहुंचाए। मैंने अपने बच्चों की अच्छी परवरिश की है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह किसी को चोट पहुंचाने जैसा काम नहीं करेंगे।
-प्रकाश कौर ने आगे बताया कि उनके बच्चे उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानते हैं और यही उनके मजबूत पारिवारिक रिश्ते की पहचान है। उसी इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को 'वुमनाइजर' कहने वालों की भी कड़ी आलोचना की थी।
-प्रकाश कौर ने कहा था- सिर्फ मेरे पति ही क्यों? कोई भी आदमी होता तो वो मुझसे ज्यादा हेमा मालिनी को पसंद करता। जब इंडस्ट्री में आधे लोग यही कर रहे हैं तो कोई मेरे पति को 'वुमनाइजर' कहने की हिम्मत कैसे कर सकता है? लगभग सभी हीरो अफेयर कर रहे हैं और दूसरी शादी भी करते हैं। प्रकाश कौर के इस बयान ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी और कई लोगों की गलतफहमियां भी दूर की थीं।
धर्मेंद्र ने अपने दोनों परिवार को जोड़कर रखा था
-धर्मेंद्र के जाने के साथ एक ऐसा अध्याय खत्म हुआ है जो भारतीय सिनेमा की पहचान था। उनकी फिल्में, उनका सरल स्वभाव और पारिवारिक रिश्तों को संभालने की उनकी क्षमता आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है।
-उनकी निजी जिंदगी भले ही विवादों का हिस्सा रही हो लेकिन उनके करीबी लोगों ने हमेशा बताया है कि धर्मेंद्र ने अपने परिवार को जोड़कर रखने की पूरी कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications