सनी देओल के बेटे करण की होने जा रही है शादी, जानें कौन है दुल्हनिया और कब होगी वेडिंग
Karan Deol Marriage: इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइंस डे के मौके पर करण देओल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे। तभी से उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चा होने लगी थी।

Karan Deol Marriage: बॉलीवुड के मशहूर देओल परिवार में जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। खबर है कि लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के पोते करण देओल जल्द ही शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल मई महीने में ही सनी देओल के बेटे करण देओल ने गुपचुप सगाई कर ली थी। अब खबर है कि करण देओल आगामी जून में शादी कर सकते हैं। करण देओल की शादी दृशा रॉय के साथ हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि कौन है करण देओल की दुल्हनिया और कब होगी शादी।
करण देओल की मिस्ट्री गर्ल
सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया है। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइंस डे के मौके पर करण देओल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे। तभी से उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चा होने लगी थी।
जून 2023 में हो सकती है करण देओल की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया है। यही कारण है कि दोनों परिवारों ने मिलकर सगाई कर दी है और खबर है कि जून 2023 में दोनों की शादी भी हो जाएगी। हालांकि अभी तक देओल परिवार की ओर से करण की शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

दृशा रॉय की हो रही है चर्चा
जानकारी के अनुसार एक्टर धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की वेडिंग एनिवर्सिरी के दिन ही सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हो सकती है। ऐसे में जून महीने के बारे में ही चर्चा हो रही है। करण देओल की शादी की खबरों के बीच ही दृशा रॉय भी चर्चा में आ गई हैं। लोग सगाई वाली खबरों को जोड़कर करण के साथ दृशा रॉय का नाम जोड़ रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
कौन हैं दृशा रॉय
दृशा रॉय फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती है। हालांकि फिल्मों से उनका कनेक्शन जरूर है। आपको बता दें कि दृशा रॉय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। बिमल रॉय को 'दो बीघा जमीन', 'परिणीता', 'देवदास', 'सुजाता', 'बंदिनी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। दृशा रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह यूट्यूब पर अपना चैनल चलाती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी ग्लैमरस तस्वीरें लोगों का दिल जीत लेती हैं।
दोस्त थे धर्मेंद्र और बिमल रॉय
आपको बता दें कि धर्मेंद्र और बिमल रॉय एक समय पर पक्के दोस्त हुआ करते थे। कहते हैं कि धर्मेंद्र जिस समय हिंदी सिनेमा में स्ट्रगल कर रहे थे उस समय फिल्म मेकर बिमल रॉय ने उनकी काफी मदद की थी। इसके बाद फिल्म मेकर बिमल रॉय ने ही धर्मेंद्र की 'ही-मैन' वाली छवि बनाई थी। दोनों की दोस्ती समय के साथ और भी गहरी होती चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications