सनी देओल के बेटे करण देओल ने छुए शाहरुख खान के पैर, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- ये होते हैं संस्कार
Shah Rukh Khan and Karan Deol Video: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक शानदार इंसान भी है। लोगों को उनका व्यवहार खूब पसंद आता है। धर्मेंद्र ने अपने बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल को भी यही गुण सिखाए हैं। सनी और बॉबी देओल, दोनों ही शांत और मिलनसार स्वभाव के हैं। वहीं धर्मेंद्र के पोते भी काफी अच्छे हैं। उनके संस्कार भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में पूरे देओल परिवार को साथ में देखा गया था। सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा उनके बेटे-बहू भी पार्टी में शामिल हुए थे। इसी बीच सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल के बेटे करण देओल को मिले संस्कारों की तारीफ की जा रही है।
देओल परिवार के संस्कारों की हो रही है तारीफ
सनी देओल और उनके बेटे करण देओल का वीडियो देखने के बार हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। साथ ही देओल परिवार के संस्कार का जिक्र भी किया जा रहा है। वायरल वीडियो में सनी देओल, करण देओल, दृशा आचार्य और राजवीर देओल साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल और उनके बेटे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से बातें कर रहे हैं।

करण देओल छूते हैं शाहरुख खान के पैर
वहीं करण देओल एक्टर शाहरुख खान का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छूते हैं। नीचे झुकते ही शाहरुख खान उन्हें उठा लेते हैं लेकिन ये सारी चीजें कैमरे पर कैप्चर हो जाती हैं और देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है। इनके साथ की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है जिसमें ये सभी लोग साथ में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
करण देओल और शाहरुख खान का वीडियो
करण देओल और शाहरुख खान के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद से जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोगों ने शाहरुख खान की तारीफ की है और उनको बहुत ही अच्छा इंसान बताया है। कई लोगों को किंग खान की मुस्कुराहट भी काफी पसंद आई है जिस पर लोग प्यार लुटा रहे हैं। वहीं करण देओल की तारीफ करते हुए लोगों ने कहा है- ये होते हैं संस्कार।
7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 'जवान'
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ऐसे में पूरा देओल परिवार सक्सेस पार्टी देने में जुटा हुआ है। फिल्म 'गदर 2' गत 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए करीब 507 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' कल यानी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोगों को उम्मीद है कि किंग खान की ये फिल्म 'पठान' की तरह ही ब्लॉकबस्टर साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications