जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं सनी देओल के बेटे करण, जानिये कौन है मिस्ट्री गर्ल?

Karan Deol Fiancee: सनी देओल के बेटे करण देओल की होने वाली पत्नी के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चलिये बात करते हैं मिस्ट्री गर्ल के बारे में...

Karana Deol

Who is Karan Deol Fiancee: हाल ही में खबरें आईं कि सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया कि वे अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ सगाई भी कर चुके हैं।

जब से सनी देओल के बेटे के रिश्ते की बातें मीडिया में आईं, लोग मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइडेट हो गए। हर कोई उस लड़की के बारे में जानना चाहता है जो जल्द ही देओल परिवार की बहू बनने वाली है। चलिये जानते हैं मिस्ट्री गर्ल के बारे में...

रिपोर्ट्स की मानें, तो करण देओल की होने वाली पत्नी कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं। लड़की का नाम दृषा रॉय है। दृषा दुबई में ट्रैवल एजेंसी के मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि उनका रीयल नेम दृष्टि आचार्य है।

'हिदुस्तान टाइम्स' की खबर के मुताबिक, करण और दृष्टि बचपन के दोस्त हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि हां सगाई हुई थी। दृषा मुंबई में हैं और कपल जल्द ही शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करेंगे। सार्वजनिक रूप से जल्द ही वे कुछ बयान देंगे।

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि करण और दृषा मुंबई में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि उनकी शादी ताज लैंड्स एंड बांद्रा में होने वाली है। फैमिली ने शादी की तारीख भी तय कर दी है। हालांकि, इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तारीख को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

करण देओल की बात की जाए तो एक्टर ने साहेर बंबा के साथ सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म 'पल पल दिल के पास' (2019) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+