Gadar 2: क्या था 'क्रश इंडिया मूवमेंट'? क्यों लाहौर हुआ था खून से लाल? जानिए हर सवाल का जवाब

Gadar 2 Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म Gadar 2 की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म तो 11 अगस्त को पर्दे पर पहुंचेगी लेकिन जबसे इस फिल्म का टीजर आउट हुआ है, तब से इस फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म के टीजर की शुरुआत में एक बैकग्राउंड आवाज आती है कि 'वो पाकिस्तान का दामाद है, दहेज में लाहौर ले जाएगा'।

Gadar 2

जिसके बाद तारा सिंह यानी कि सनी देओल की एंट्री होती है। उनके बहुत सारे इमोंशस टीजर में दिखाए गए हैं। कभी वो भावुक हैं तो कभी वो गुस्से से उबल रहे हैं और इसी बीच एक पोस्टर दिखता है जिसमें लिखा होता है 'क्रश इंडिया'। यही नहीं इसके बाद बहुत सारे लोगों के हाथों में बैनर नजर आता है जिसमें लिखा होता है कि "हमें इंडिया से बदला चाहिए", "भारत को टेररिस्ट स्टेट घोषित किया जाए।"

आखिर क्या था Crush India Movement?

फिल्म के इस हिस्से को देखने के बाद हर किसी के दिमाग में एक ही प्रश्न आता है कि आखिर क्यों पाकिस्तानी हमारे देश को क्रश करने की बात कह रहे हैं? आखिर क्या था Crush India Movement? आपको बता दें कि ये कोई मनगढ़ंत गाथा नहीं बल्कि ये सच्चाई है। दरअसल 1971 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ये अभियान चलाया था, जिसके बाद एक जलजला आया था, जिसने उसी पाकिस्तान को जलाकर रख दिया था।

शेख मुजीबुर रहमान को मिला था बहुमत

दरअसल ये बात साल 1971 के दिसंबर महीने की है। पाकिस्तान में आम चुनाव हुए थे। ये चुनाव दो जोन मे हुए थे। पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। पूर्वी पाकिस्तान में शेख मुजीबुर रहमान को इस चुनाव में बहुमत मिला था । उसकी पार्टी ने इस चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान की 162 में से 160 सीटों पर जीत हासिल की थी।

भुट्टो का दिया सेना ने साथ और पाकिस्तान में मचा बवाल

जबकि पश्चिमी पाकिस्तान में 'पाकिस्तान पीपल्स पार्टी' यानी कि ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को 138 में से मात्र 81 सीटें ही हासिल हुई थी। इसलिए प्रधानमंत्री बनने का हक शेख मुजीबुर रहमान को था लेकिन पाकिस्तानी सेना के दखल की वजह से मुजबीर पीएम नहीं बन पाए।

पाकिस्तान में हुआ जबरदस्त विद्रोह

सेना ने भुट्टों को समर्थन दे दिया था जिसके बाद मुजबीर के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे और देखते ही देखते इस विरोध ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया और इस कदर खून खराबा हुआ जिसने लाहौर को ही नहीं बल्कि पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया और उस वक्त पूर्वी पाकिस्तान ने भारत से मदद मांगी थी।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

जिसके बाद पश्चिमी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, यही था Crush India Movement। वो भारत को नुकसान पहुंचाना चाहते थे, उसे खत्म करना चाहते थे लेकिन ऐसा तो हुआ नहीं बल्कि भारतीय सेना ने उन्हीं के ही मंसूबों पर पानी फेर दिया।

भारत ने दिया पाक को करारा जवाब

साल 1971 में भारत-पाकिस्तान की जंग हुई, जिसका नतीजा आपको पता ही है। इस जंग में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। इस य़ुद्ध के बाद भारत ने दुनिया का नक्शा ही बदल दिया था क्योंकि इसी के बाद साल 1971 में पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर 'बांग्लादेश 'बना था।

तारा सिंह ने याद दिलाया पुराना इतिहास

अब फिल्म में Crush India Movement की क्या कहानी है और तारा सिंह इस दौरान क्या करते हैं, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इसके टीजर ने एक बार फिर से पाकिस्तान की नापाक हरकतों को जेहन में फिर से ताजा जरूर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+