खत्म हुई पुरानी दुश्मनी! गदर 2 देखने से पहले शाहरुख खान ने सनी देओल को किया था फोन, क्या बोले थे किंग खान?

Shah Rukh Khan And Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 हर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म तगड़ी कमाई कर सकती है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सनी देओल की गदर की तारीफ कर उन्हें बधाई दी थी। इस लिस्ट में एक नाम शाहरुख खान का भी है। अब इस पर खुद सनी देओल का रिएक्शन सामने आया है।

हाल ही में शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा था. जिसमें एक फैन ने उनसे सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर सवाल किया था। फैन ने पूछा- क्या आपने सनी पाजी की गदर 2 देख ली? इसका किंग खान ने जवाब देते हुए कहा, हां मैंने फिल्म देखी और ये मुझे काफी पसंद आई।

Shah Rukh Khan

अब सनी देओल ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में इस पर रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान ने ये फिल्म देखने के बा उन्हें फोन कॉल किया और एक्टर को बधाई दी थी। शाहरुख ने सनी से कहा कि वह फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। इसके अलावा एक्टर की पत्नी गौरी ने भी उनसे बात की।

सनी देओल ने कहा, शाहरुख खान ने गदर 2 देखी और उससे पहले मुझे फोन कॉल कर शुभकामनाएं दी। वह बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा, मैं बहुत खुश हूं और तुम वाकई इसके हकदार हो। सनी देओल ने बताया कि हम कई बार फोन पर बात कर चुके हैं। कई चीजों को लेकर हम अपने विचार शेयर करते हैं।

बता दें कि, सनी देओल और शाहरुख खान के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है। दोनों के रिश्ते में हमेशा से खटास थी। ये सारा विवाद फिल्म डर से शुरू हुआ था जिसमें सनी देओल को हीरो और शाहरुख खान को विलेन का रोल मिला था। हीरो बनने के बावजूद सारी लाइमलाइट किंग खान को मिली। जिसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने किंग खान पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद से पिछले 16 सालों से दोनों के बीच कोल्ड वॉर रहा। लेकिन अब सालों पुरानी लड़ाई को भुलाकर दोनों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और अब सब कुछ ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+