Gadar 2 Review: 22 साल बाद हैंडपंप उखाड़कर गदर मचा पाए सनी देओल? एक्टर के इस सीन की हो रही चर्चा

Gadar 2 Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की स्टारर फिल्म 'गदर 2' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 11 अगस्त को ये फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है। लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने जा रहे हैं और वह सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

सनी पाजी की गदर 2 के साथ अक्षय कुमार की ओेएमजी 2 भी रिलीज हो चुकी है। ऐसे में सभी की निगाहें दोनों की भिंड़त पर टिकी हुई है। सोशल मीडिया पर जहां लोग अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं फिल्म गदर 2 सुपरहिट बता रहे हैं। आइए एक नजर गदर 2 के मूवी रिव्यू पर डालते हैं।

Sunny Deol

सोशल मीडिया पर गदर 2 को मिक्सड रिव्यू मिल रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह मूवी ब्लॉबस्टर साबित होगी तो वहीं कोई फिल्म की स्क्रीप्ट से काफी निराश है। फिल्म में सनी देओल के कम सीन दिखाए गए हैं। वहीं उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग से फैंस खास इंप्रेस नहीं हो पाए। लेकिन इन सबके बीच सनी देओल हैंडपंप वाले सीन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि इस सीन ने उनका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर फिल्म का यह सीन फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

सनी पाजी 22 साल बाद फिर से तारा सिंह बनकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के डॉयलॉग्स सुनकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल की गदर 2 पहले दिन 35 से 40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं अक्षय कुमार की ओएमजी 2 9 से 10 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+