Sunny Deol: 'गदर' से 'गबरू' बने सनी देओल, 68 की उम्र में ऐसे छापते हैं पैसे, जानें कितनी है दौलत

Sunny Deol Income: बॉलीवुड एक्टर सनी दओल ने गत 19 अक्टूबर 2025 को अपना 68वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास घोषणा की है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गबरू' का पहला लुक जारी किया है, जिसमें सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी नजर आएंगी।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म है 'गबरू'
सनी देओल ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म को साहस, विवेक और करुणा की कहानी बताया है। इस खास मौके पर सनी देओल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की एक झलक शेयर की है।

Sunny Deol

जन्मदिन पर सनी देओल ने शेयर की फिल्म की झलक

सनी देओल ने इसे शेयर करते हुए लिखा है- शक्ति वह नहीं है जो आप दिखाते हैं, बल्कि वह है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। यहां आप सभी के लिए कुछ है जो इंतजार कर रहे हैं। #गबरू सिनेमाघरों में 13 मार्च 2026। साहस, विवेक और करुणा की कहानी। मेरे दिल से, दुनिया के लिए।

सनी देओल की कुल संपत्ति और कमाई

-आपको बता दें कि सनी देओल ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। ऐसे में वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपये है। सिर्फ इतना ही नहीं वह फिल्मों के अलावा अन्य कई चीजों से अच्छी खासी कमाई करते हैं।

-प्रोडक्शन हाउस चलाने से लेकर फूड बिजनेस में कदम रखने और प्रीव्यू थिएटर के मालिक होने तक, 68 साल के सनी देओल ने विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। आइए आपको बताते हैं कि सनी देओल फिल्मों के अलावा किन किन चीजों से करोड़ों की कमाई करते हैं।

सनी देओल के बिजनेस

1. प्रोडक्शन हॉउस

सनी देओल की पहली डेब्यू फिल्म को इनके पिता धर्मेंद्र ने ही प्रोड्यूस किया था और उसके बाद सनी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल और अपने बेटे करण देओल को लॉन्च किया है। होम प्रोडक्शन फिल्म के तहत सनी देओल ने न केवल फिल्में प्रोड्यूस की हैं, बल्कि वह फिल्म की डबिंग, साउंड, वीएफएक्स के लिए भी स्टूडियो बना चुके हैं।

साल 1983 में धर्मेंद्र ने विजेता फिल्म्स की स्थापना की थी। उनके बेटे सनी देओल ने अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए सनी सुपर साउंड स्टूडियो भी बना लिया है। यहां होम प्रोडक्शन फिल्मों का प्रीमियर भी होता है। देओल्स के प्रोडक्शन हाउस ने 'बेताब', 'अपने', 'घायल', 'बरसात' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बनाया है।

2. डबिंग स्टूडियो और थिएटर

प्रोडक्शन हाउस विजयता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा, सनी देओल एक डबिंग और रिकॉर्डिंग स्टूडियो, सनी सुपर साउंड के भी मालिक हैं। ये सभी मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। सनी देओल का ये थियेटर एटमॉस और 3 डी सुविधाओं से लैस है और इसमें करीब 77 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

3. रेस्तरां

सनी देओल ने दो फेमस रेस्तरां के साथ फूड इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। ही-मैन, नाम का एक रेस्तरां करनाल हाईवे पर स्थित है। वहीं दूसरा हरियाणा में गरम धरम ढाबा के नाम से फेमस है। सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल भी मुंबई के अंधेरी में एक लोकप्रिय रेस्तरां, समप्लेस एल्स के मालिक हैं।

4. ब्रैंड एंडोर्समेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वह कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स जैसे लक्स कोजी, बीकेटी टायर्स, मैंगो सिप, एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स के जाने माने चेहरे हैं। सनी देओल की ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई होती है।

5. एक्टिंग

सनी देओल की आय का मुख्य स्रोत एक्टिंग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल एक फिल्म के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये और प्रोजेक्ट के प्रॉफिट में हिस्सा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+