सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी हुई जमकर ट्रोल, लोग बोले- अंकल-आंटी क्या कर रहे हैं, बुढ़ों को हटाओ

Sunny Deol and Ameesha Patel: अमीषा पटेल और सनी देओल को इस उम्र में हीरो-हीरोइन के तौर पर काम करते देख एक यूजर ने लिखा है- हीरोइन बदलनी चाहिए थी। आंटी को ले लिया है।

sunny deol

Sunny Deol and Ameesha Patel: काफी लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' में एक बार फिर से तारा सिंह के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। इसी फिल्म के साथ सनी देओल दोबारा बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि सनी देओल के फैंस उनकी इस फिल्म का बड़ी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म 'गदर' में अमीषा पटेल के साथ सनी देओल की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी और अब उनके फैंस एक बार फिर से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में दोनों एक अवार्ड शो में एक साथ देखे गए। लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। ज्यादातर लोग इस जोड़ी को साथ में देखकर इनकी जमकर आलोचना कर रहे थे।

सनी देओल और अमीषा पटेल ने दिए रोमांटिक पोज

अमीषा पटेल और सनी देओल लगभग दो दशकों के बाद फिल्म 'गदर 2' में एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स इनको लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक अवॉर्ड इवेंट में स्पॉट किया गया था। दोनों ने खुशी-खुशी मीडिया के लिए पोज भी दिए। हालांकि जैसे ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने तो अमीषा पटेल का जमकर मजाक भी उड़ाया।

अमीषा की खूबसूरती के लोग हुए दीवाने

अमीषा की खूबसूरती के लोग हुए दीवाने

सनी देओल और अमीषा पटेल 'जी सिने अवॉर्ड्स 2023' में लाइमलाइट में छाए हुए थे। सनी देओल ने इस इवेंट पर अपने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। इसके अलावा वह सफेद शर्ट, नीली डेनिम्स और एक भूरे रंग के ब्लेजर में नजर आ रहे थे। वहीं अमीषा पटेल ने इवेंट पर गोल्डन कलर का लहंगा पहना था और वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। उनकी खूबसूरती को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह 46 साल की महिला हैं।

यूजर ने कहा- फिल्म में आंटी को ले लिया

सनी देओल और अमीषा पटेल का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ लोगों ने अमीषा पटेल और सनी देओल को इस उम्र में हीरो-हीरोइन के तैर पर काम करने के लिए कई तरह की बातें कही हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- हीरोइन बदलनी चाहिए थी। आंटी को ले लिया है।

लोगों ने कहा- नई प्रतिभा को लाओ, बुढ़ों को हटाओ

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- नई प्रतिभा को लाओ, बुड्ढों को हटाओ यार अब। वहीं एक शख्स ने अमीषा पटेल पर कमेंट करते हुए लिका है- अमीषा कितनी गंदी लग रही है, इस हीरोइन को चेंज कर दो। वहीं एक यूर ने लिखा है- सनी भैया तो बदले नहीं... लेकिन अमीषा को क्या हो गया है, ऐसा लग रहा जैसे किसी ने पकड़कर खींच दिया हो। एक अन्य यूजर ने लिखा है- राजनीति में आने के बाद सनी देओल ने अपना चार्मिंगनेस खो दिया है और वह अपने राज्य पंजाब के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं जहां वह चुने गए थे।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'गदर 2'

हालांकि, तारा और सकीना यानी सनी देओल और अमीषा पटेल के फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई लोग उनकी सिजलिंग कैमिस्ट्री पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों ने इस वायरल वीडियो पर हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है और अपना रिएक्शन दिया है। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि वह फिल्म 'गदर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Recommended Video

    Sunny Deol ने जारी किया Gadar 2 का First Look, फिर आएंगी Ameesha Patel नजर | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+