Gadar के सुपरहिट होने के बाद भी फिल्मों के लिए तरसते रहे सनी देओल, एक्टर बोले- 'तब मुझे रियल स्ट्रगल...'

Sunny Deol Gadar: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म 'गदर 2' में तारा सिंह बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पा रहे हैं। गदर 2 इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। लेकिन हाल ही में सनी देओल ने खुलासा किया कि साल 2001 में रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा के बाद इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम नहीं मिला।

गदर के बाद सनी देओल को नहीं मिला काम
'बीबीसी यूके' को दिए इंटरव्यू में सनी देओल गदर एक प्रेम कथा के दौरान स्ट्रगल को याद किया। उन्होंने कहा, 'गदर से पहले मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। यह इतनी हिट फिल्म रही, और इतनी तारीफ हुई, लेकिन इसके बावजूद मुझे उस वक्त इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दुनिया बदल रही थी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड बन रही थी।'

 Sunny Deol

एक्टर ने बताई ये वजह
इसके बाद सनी देओल ने यह भी खुलासा किया कि, फिल्म गदर एक प्रेम कथा के बाद उन्होंने किसी बड़ी फिल्म या कभी बड़ी कंपनियों और बड़े लोगों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि, वह अब जब भी पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें लगता है कि आज वो जो कुछ भी हैं उनके किए गए कामों की वजह से ही हैं।

गदर 2 कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
बता दें कि, फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल तारा सिंह और सकीना के किरदार में 22 साल बाद फिर से नजर आए। फैंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया और इसी के साथ फिल्म ने 438.70 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर लेगी। फिल्म में अमीषा पटेल, गौरव चोपड़ा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+