क्या बदली गई संजय कपूर की वसीयत? करिश्मा कपूर के बच्चों ने बताया सच, किसे मिलेंगे 30,000 करोड़?

Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में हैं। उन्हें हाल ही में अपने बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ दिल्ली हाईकोर्ट के परिसर में देखा गया था।

संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति को लेकर विवाद
दरअसल ये मामला करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद उत्पन्न संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें करीब 30 हजार करोड़ रुपए की कंपनी का बंटवारा और स्वामित्व का प्रश्न खड़ा हो चुका है।

Karisma Kapoor

प्रिया सचदेव ने वसीयत के साथ किया कोई कांड?

आपको बता दें कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर के बीच लंबे समय से चल रहे प्रॉपर्टी विवाद में अब करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे भी सक्रिय हो गए हैं।

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर उठे ऐसे सवाल

-संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपए की कंपनी और 11,300 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। इस बीच करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों ने, प्रिया सचदेव के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है।

-इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रिया सचदेव द्वारा प्रस्तुत की गई वसीयत (दिनांक 21 मार्च 2025) पूरी तरह से फर्जी साबित होती है। करिश्मा कपूर और उनके बच्चों ने कोर्ट से संपत्ति के सही बंटवारे, उसकी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने और इसके अनुचित उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने दायर की याचिका

-याचिका में कहा गया है कि करिश्मा कपूर और उनके बच्चे (समायरा और कियान), कानूनी वारिस होने के नाते, संजय कपूर की संपत्ति और उनके व्यक्तिगत सामान में बराबरी का हकदार रखते हैं। आरोप लगाया गया है कि प्रिया सचदेव ने संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज छुपाए हैं और इसके खुलासे से इनकार किया है।

-साथ ही शक जताया गया है कि प्रिया सचदेव संपत्ति को बेचने या हड़पने की कोशिश कर रही हैं, जिससे सभी कानूनी वारिसों के अधिकारों पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रिया कपूर के खिलाफ उठाया गया ऐसा कदम

-याचिका में ये भी अनुरोध किया गया है कि प्रिया सचदेव को अदालत द्वारा शपथ पत्र दाखिल करने के लिए बाध्य किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संजय कपूर के निधन के समय संपत्ति की स्थिति क्या थी और इसके बाद उन्होंने किन कदमों को अंजाम दिया।

-वसीयत के अचानक सामने आने और बार-बार अस्वीकार करने के बाद इसे पेश किए जाने की प्रक्रिया पर गहरा संदेह जताया गया है। अब देखना ये है कि प्रिया सचदेव इस मामले में क्या जवाब देती हैं और अगला कौन सा कदम उठाया जाता है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने संपत्ति में मांगा हिस्सा

-जानकारी के अनुसार सोनी कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। प्रिया और संजय का एक बेटा, अजारियस कपूर है, जिसकी उम्र सिर्फ 7 साल है। वहीं प्रिया सचदेव से पहले संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान हैं।

-बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों, समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां यानी प्रिया सचदेव (संजय कपूर की तीसरी पत्नी) ने संपत्ति पर पूरा नियंत्रण पाने के लिए वसीयत में हेरफेर किया है। फिलहाल कियान और समायरा अपने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+