'संजय कपूर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाता था', क्या रणधीर कपूर ने जानबूझकर करवाई थी करिश्मा कपूर की शादी?

Sunjay Kapur and Karisma Kapoor: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी भी उनके फिल्मी करियर की तरह सुर्खियों में रही है। साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया।

2016 में हुआ था संजय कपूर-करिश्मा कपूर का तलाक
शादी के करीब 13 साल बाद यानी 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद से करिश्मा कपूर सिंगल मदर के रूप में अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान की परवरिश कर रही हैं।

sunjay kapur

संजय कपूर की संपत्ति और कंपनी को लेकर शुरू हुआ विवाद

आपको बता दें कि गत 12 जून 2025 को करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर की पोलो मैच खेलते हुए मौत हो गई है। संजय की मौत के बाद से उनकी 10,300 करोड़ रुपए की संपत्ति और 30,000 करोड़ रुपये की ग्लोबल कंपनी के मालिकाना हक को लेकर एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है।

संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर का बड़ा खुलासा

इसी मामले को लेकर दिवंगत संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच एक गंभीर लड़ाई हो रही है। संजय की मां का दावा है कि बेटे की मौत के 11 दिन बाद यानी गत 23 जून 2025 को उनसे दबाव में कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे।

बेटे की नेचुरल डेथ को लेकर मां रानी कपूर की है संदेह

-संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कंपनी को एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि उमके बेटे की नेचुरल डेथ को लेकर उन्हें संदेह है। साथ ही उन्होंने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं।

-हालांकि इस विवाद में संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर का नाम कहीं भी नहीं है। दरअसल संजय की संपत्ति और कंपनी में अब करिश्मा कपूर का कोई हक नहीं है। करिश्मा कपूर को तलाक के समय एलिमनी के तौर पर ही संजय कपूर काफी कुछ दे चुके थे।

साल 2003 में हुई थी करिश्मा-संजय की शादी

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर से शादी करने से पहले संजय कपूर की पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। संजय कपूर की पहली शादी साल 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। हालांकि साल 2000 में उन्होंने पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से दूसरी शादी की थी।

अभिषेक बच्चन से टूट गई थी करिश्मा की सगाई

-वहीं साल 2002 में करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से सगाई की थी, लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था और ऐसे में दोनों की शादी नहीं हो पाई थी।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद से करिश्मा कपूर काफी परेशान रहने लगी थीं। ऐसे में करिश्मा के परिवार वाले उनकी किसी दूसरे शख्स से शादी करवाने के लिए जल्दबाजी कर रहे थे। इसी बीच अचानक ही ये खबर आई कि दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ करिश्मा कपूर की शादी तय हो गई है।

करिश्मा कपूर ने संजय पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

इसके बाद साल 2003 में मुंबई में बड़े ही धूमधाम से करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी हुई थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद से ही संजय और करिश्मा के रिश्ते में खटास आ गई थी। करिश्मा ने संजय और उनके परिवार वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी। तब तक करिश्मा कपूर 2 बच्चों की मां भी बन चुकी थीं।

संजय कपूर पर रणधीर कपूर का तीखा हमला

-करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक के दौरान कई आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए। संजय कपूर ने करिश्मा कपूर पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने पैसों के लिए उनसे शादी की थी। इस पर करिश्मा कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि उनकी बेटी को किसी के पैसों की जरूरत नहीं है।

-करिश्मा कपूर का तलाक होने के बाद रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- हम कपूर हैं, हमें किसी के पैसे की लालच नहीं है। हमें नाम, इज्जत और दौलत तीनों विरासत में मिले हैं। हमारी प्रतिभा और मेहनत ही हमारी असली ताकत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह शुरुआत से ही करिश्मा और संजय की शादी के खिलाफ थे, क्योंकि उन्हें संजय की मानसिकता और व्यवहार पर बिल्कुल भरोसा नहीं था।

'संजय दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे'

रणधीर कपूर ने उस इंटरव्यू में ये भी दावा किया था कि संजय कपूर ने कभी करिश्मा कपूर का सम्मान नहीं किया था। रणधीर कपूर ने कहा था कि करिश्मा से शादी होने के बाद भी संजय दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे उन औरतों के साथ रहते भी थे। रणधीर कपूर के अनुसार संजय के खराब बर्ताव और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के चलते ही करिश्मा के साथ उनका रिश्ता बिगड़ा था और ये तलाक हुआ था।

क्या सबकुछ जानते हुए भी करवाई गई थी संजय-करिश्मा की शादी?

-वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बच्चन परिवार से रिश्ता तोड़ने के बाद कपूर परिवार ने जल्दबाजी में संजय कपूर से करिश्मा कपूर की शादी करवाई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर और मां बबीता को संजय कपूर की पहली शादी, तलाक का कारण और अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते के बारे में पहले से पता था।

-कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया था कि करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी नहीं करना चाहती थीं लेकिन परिवार के दबाव के चलते ही उन्होंने ये फैसला लिया था। करिश्मा कपूर अपने लव अभिषेक बच्चन से दूर होने के बाद काफी परेशान हो गई थीं और ऐसे में उन्होंने अभिषेक को भूलने के लिए ही संजय कपूर से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+