Sunjay Kapur Property Dispute: बहन मंधीरा ने मरे हुए भाई पर ही लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप, किया ये दावा
Sunjay Kapur Property Dispute: उद्योगपति और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद से परिवार में सपंत्ति के लिए कलह चल रहा है। संजय कपूर की वसीयत को लेकर चल रहा विवाद लगातार नया मोड़ ले रहा है। अब इस कानूनी लड़ाई में बहन मंधीरा कपूर ने हैरान करने वाला दावा किया है। मंधीरा ने अपने भाई पर भी साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे दिवंगत भाई ने अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ मिलकर साजिश रची थी।
संजय कपूर का जून 2025 में इंग्लैंड में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। उनकी मौत के सात महीने बाद भी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंधीरा का कहना है कि वसीयत को लेकर साजिश रची गई थी। उसमें खुद संजय कपूर भी शामिल थे।

Sunjay Kapur Property Dispute: मंधीरा ने अपने भाई पर लगाया आरोप
मंधीरा कपूर ने दावा किया कि जीवित रहते हुए खुद मेरे भाई संजय ने अपनी पत्नी प्रिया सचदेवा के साथ मिलकर करिश्मा कपूर के बच्चों को वसीयत से बाहर कर दिया था। इतना ही नहीं, उनकी मां रानी कपूर को भी संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया गया। मंधीरा कपूर इससे पहले भी प्रिया सचदेव पर कई आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वसीयत फर्जी तरीके से तैयार कराई गई है और इसमें जालसाजी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि प्रिया ही संजय और करिश्मा के रिश्ते टूटने की वजह बनीं।
Mandhira Kapur ने कहा, 'मेरा भाई साजिश का हिस्सा बना'
रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में मंधीरा ने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। उन्होंने कहा, 'हमारे परिवार के लिए यह बेहद दर्दनाक है कि इसमें भाई का नाम भी जुड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'पिता की पूरी संपत्ति मां को मिलनी थी और बाद में उसे तीनों भाई-बहनों और सात पोते-पोतियों के बीच बांटा जाना था। आज ऐसी स्थिति बन गई है कि किसी को भी उसका सही हक नहीं मिला है।' उन्होंने भाई के साजिश में शामिल होने पर दुख जताते हुए कहा कि हमारे लिए यह बहुत पीड़ा की बात है, क्योंकि मेरे भाई का ऐसा स्वभाव नहीं था। वह साजिश का हिस्सा बन गया।
बता दें प्रिया सचदेव ने हाल ही में मंधीरा कपूर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप है कि मंधीरा ने पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठे दावे कर नफरत फैलाने की कोशिश की है। इस पर जवाब देते हुए मंधीरा ने कहा कि मेरी लड़ाई सिर्फ यही है कि मेरी मां को उसका हक मिले। उन्होंने करिश्मा कपूर के बारे में कहा कि मां होने के नाते वह अपने बच्चों का सुरक्षित भविष्य चाहती है और यह उसका हक है।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications