संजय कपूर की वसीयत विवाद में नया मोड़! करिश्मा कपूर के बाद अब सास ने करोड़ों की प्रॉपर्टी पर ठोका दावा

Sunjay Kapur Property Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) और संजय कपूर की संपत्ति विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार, 10 सितंबर को सुनवाई के दौरान इस मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अदालत में अपने बेटे की कथित वसीयत (Will) को खुलकर चुनौती दी।

80 वर्षीय रानी कपूर का कहना है कि अब तक उन्हें वसीयत से जुड़े किसी भी आधिकारिक दस्तावेज की जानकारी नहीं दी गई है। उनका आरोप है कि ₹10,000 करोड़ की संपत्ति और उत्तराधिकार से वंचित करने की कोशिश हो रही है।

sunjay-kapur-property-dispute

उन्होंने यह भी दावा किया कि कई ई-मेल भेजने के बावजूद न तो वसीयत से जुड़ी जानकारी दी गई और न ही संपत्ति के बंटवारे का स्पष्ट ब्योरा।

Sunjay Kapur Property Case: 10,000 करोड़ की संपत्ति पर मां का दावा

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान रानी कपूर के वकील ने कहा कि ₹10,000 करोड़ की संपत्ति की वैध उत्तराधिकारी वे हैं। उनके वकील ने रानी कपूर की ओर से कोर्ट में कहा कि "इसमें कुछ बेहद गैरकानूनी और गलत है। इतनी बड़ी संपत्ति मेरी होनी चाहिए थी। मैंने वसीयत से जुड़ी जानकारी के लिए 15 ई-मेल भेजीं, लेकिन एक भी जवाब नहीं मिला,"।

सोना कॉमस्टार के शेयर पर भी सवाल

रानी कपूर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वैभव गगर ने यह भी दावा किया कि सोना कॉमस्टार के करोड़ों रुपये के शेयर बिना उनकी जानकारी के बेच दिए गए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि ₹500 करोड़ के शेयर सिंगापुर की एक कंपनी को बेचे गए। इस लेन-देन से जुड़े दस्तावेज रानी कपूर को साझा नहीं किए गए।

करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका में क्या है?

यह पूरा विवाद तब सामने आया जब संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चे, समायरा कपूर और कियान राज कपूर, ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेवा के खिलाफ याचिका दायर की। बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां ने फर्जी वसीयत तैयार की है। इस केस में रानी कपूर, प्रियंका सचदेवा और श्रधा सूरी मारवाह का नाम भी शामिल है। श्रधा सूरी मारवाह को 21 मार्च 2025 की कथित वसीयत का एग्जीक्यूटर बताया गया है।

मां रानी कपूर ने बेटे की मौत पर भी उठाए सवाल

संजय कपूर के जून में अचानक निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर ने बेटे की मौत पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि -यह मौत प्राकृतिक कारणों से नहीं हुई। इसमें साजिश, हत्या और आर्थिक धोखाधड़ी की आशंका है। उन्होंने यूके अधिकारियों को पत्र लिखकर बेटे की मौत की जांच की मांग भी की है।

वहीं संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने भी अपनी मां के आरोपों का समर्थन किया और भाई की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा -"मेरी मां रोज मुझसे पूछती हैं कि आखिर यह कैसे हुआ? संजय फिट थे, फिर अचानक उनकी मौत कैसे हो गई? उनकी आखिरी मेडिकल जांच कब हुई? किसी के पास इसका जवाब नहीं है।"

हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई

संजय कपूर की संपत्ति और सोना कॉमस्टार के शेयरों पर चल रही यह कानूनी लड़ाई अब परिवार के अंदरूनी आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच चुकी है। इसमें करिश्मा कपूर के बच्चे, सौतेली मां प्रिया सचदेवा, मां रानी कपूर और बहन मंधिरा कपूर स्मिथ -सभी इस विवाद का हिस्सा हैं। हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई जारी रखी है और आगे की तारीख पर पक्षों को अपने सबूत पेश करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+