संजय कपूर की संपत्ति मामले में नया मोड़, मां रानी कपूर का शॉकिंग खुलासा, 22 लोगों के खिलाफ दायर मुकदमा

Sunjay Kapur Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दिवंगत पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति अब कानूनी लड़ाई का मैदान बन चुकी है। संजय कपूरकी 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के मामले ने माहौल गर्म कर रखा है।

संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में नया मोड़
आपको बता दें कि इस विवाद में एक तरफ संजय कपूर की मां रानी कपूर हैं, तो दूसरी तरफ बिजनेसमैन की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे (बेटी समारा और बेटा कियान), तीनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर जबरदस्त लड़ाई चल रही है।

Sunjay Kapur

22 लोगों के खिलाफ दायर किया गया मुकदमा

-संपत्ति पर अधिकार का ये मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल केस में समन जारी कर दिया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर, करिश्मा कपूर के बच्चों समेत कुल 22 लोगों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

-इस याचिका में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने धोखाधड़ी कर एक फर्जी फैमिली ट्रस्ट बनाकर पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची है।

RK फैमिली ट्रस्ट को बताया फर्जी और अवैध

दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कोर्ट में दलील दी है कि RK फैमिली ट्रस्ट पूरी तरह से फर्जी, अमान्य और कानून के खिलाफ है। आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना पारिवारिक संपत्ति और विरासत को इस ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है, जो सीधे तौर पर गैर-कानूनी है। आपको बता दें कि रानी कपूर ने इसी ट्रस्ट को भंग कराने की मांग कोर्ट से की है।

'मेरी मानसिक स्थिति का उठाया गया फायदा'

इससे पहले एक इंटरव्यू में रानी कपूर ने बताया था कि बेटे संजय कपूर के निधन के समय वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं थीं। उनका दावा है कि कुछ लोगों ने उनकी कमजोर मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर कई दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए थे ताकि संपत्ति पर आसानी से कब्जा किया जा सके।

प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बच्चों की लड़ाई

-संजय कपूर की संपत्ति का ये विवाद यहीं खत्म नहीं होता है। बिजनेसमैन की एक्स वाइफ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों और प्रिया सचदेव के बीच भी संपत्ति को लेकर तनातनी जारी है।

-करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने कोर्ट में फर्जी वसीयत पेश की है ताकि उन्हें उनके पिता की संपत्ति से वंचित किया जा सके।

-वहीं प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी सौतन करिश्मा कपूर और दिवंगत पति संजय कपूर के तलाक और एलिमनी से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

करिश्मा कपूर को कोर्ट का नोटिस

इस पूरे मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने एक्ट्रेस से दो हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अब इस मामले मेंआगे क्या होगा?

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर ये कानूनी लड़ाई लगातार और भी पेचीदा होती जा रही है। अब सबकी नजरें कोर्ट के अगले कदम पर टिकी हैं जो तय करेगा कि संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति पर आखिरकार किसका हक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+