Sunjay Kapur Last Wish: ये थी संजय कपूर की आखिरी इच्छा, जानकर छलक जाएंगे आंसू, अब कभी पूरी नहीं होगी

Sunjay Kapur Last Wish: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर की गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय मौत हो गई थी। वहीं गत 19 जून 2025 को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है।

मधुमक्खी निगलने से हुई संजय कपूर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर ने इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी। उसके चलते ही उन्हें शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी थी। इसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

Sunjay Kapur Last Wish

दिल्ली में हुआ संजय कपूर का अंतिम संस्कार

संजय कपूर के अंतिम संस्कार के लिए उनकी एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ दिल्ली पहुंची थीं। करिश्मा के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान भी नजर आए थे। करिश्मा और संजय के बेटे कियान ने ही अपने पिता के दाह संस्कार की सारी रस्में निभाईं और मुखाग्नि दी।

एक्ट्रेस कल्याणी साहा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

संजय कपूर की अचानक हुई मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके करीबी दोस्त भी शॉक्ड हो गए हैं। संजय कपूर की मौत के बाद उनकी खास दोस्त और 'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' की एक्ट्रेस कल्याणी साहा ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उनकी अधूरी आखिरी ख्वाहिश का जिक्र किया था।

ये थी संजय कपूर की आखिरी इच्छा

संजय कपूर की आखिरी इच्छा जानने के बाद आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। एक्ट्रेस कल्याणी साहा ने संजय कपूर की मौत के बाद उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- संजय को शो ऑफ करना पसंद नहीं था, लेकिन वो जो भी करता, उसमें बेस्ट बनना चाहता था।

परफेक्ट पिता बनना चाहते थे संजय कपूर

एक्ट्रेस कल्याणी साहा ने आगे लिखा था- संजय कपूर चाहता था कि अजारियस (उनका बेटा) के लिए वह एक परफेक्ट पिता बन सके और कम से कम 100 साल तक जिंदा रहें ताकि अपने बच्चों को सारी खुशियां दे सकें। आपको बता दें कि अब संजय कपूर की ये आखिरी इच्छा कभी भी पूरी नहीं हो सकेगी। संजय की इस आखिरी इच्छा ने सभी को इमोशनल कर दिया है।

बेटे कियान ने दी संजय कपूर को मुखाग्नि

जानकारी के अनुसार दिल्ली में संजय कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और रिश्तेदार पहुंचे थे। इस दौरान संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ दाह संस्कार में शामिल हुई थीं।

मौत के 7 दिन बाद हुआ संजय का अंतिम संस्कार

करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में न सिर्फ शामिल हुई थीं, बल्कि वह कई रस्में भी निभाती हुई नजर आई थीं। जानकारी के अनुसार संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में हुई थी और वह अमेरिका के नागरिक थे। ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में 7 दिन का समय लग गया। इसी कारण उनके अंतिम संस्कार में भी इतनी देरी हो गई थी।

22 जून को दिल्ली में है संजय की प्रेयर मीट

संजय कपूर के परिवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 22 जून 2025 को दिल्ली के ताज पैलेस के दरबार हॉल में शाम 4 से 5 बजे तक के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट का जो कार्ड वायरल हो रहा है उसमें संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, सफीरा (बेटी), समायरा (बेटी), कियान (बेटा) और अजरियास (बेटा) का नाम शामिल है। कार्ड में एक्स वाइफ करिश्मा कपूर का नाम नहीं लिखा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+