गोविंदा से शादी करने के लिए सुनीता आहूजा ने किया था ऐसा काम, अब मां काली के मंदिर में क्यों रोने लगीं वो?
Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी, सुनीता आहूजा, अक्सर अपने बयानों और अंदाज के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह कई बार ऐसे कमेंट कर देती हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं।
सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता
कुछ समय पहले सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच मनमुटाव और तलाक की अफवाहें भी फैली थीं, हालांकि कपल ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। आपको बता दें कि सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अब उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है।

सुनीता आहूजा ने शुरू किया यूट्यूब चैनल
हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने पहले व्लॉग में दर्शकों को चंडीगढ़ स्थित मां काली के मंदिर के दर्शन कराए और वहां से जुड़ी कई बातें भी शेयर की हैं। वीडियो की शुरुआत में सुनीता आहूजा अपने नए यूट्यूब चैनल के बारे में बताते हुए कहती हैं- लोगों ने बहुत पैसे छाप लिए हैं, अब मेरी बारी है नोट छापने की।
मां काली के मंदिर में छलक पड़े सुनीता के आंसू
वहीं यूट्यूब व्लॉग में एक पल ऐसा भी आता है, जब सुनीता आहूजा शराब खरीदते हुए नजर आती हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींच लेता है। इसके बाद व्लॉग में देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा बाइक से अपनी टीम के साथ मां काली के मंदिर पहुंचती हैं। जैसे ही वह मंदिर के अंदर जाती हैं, उनकी आंखें भर आती हैं और वह पंडित जी से बात करते हुए रो पड़ती हैं।
गोविंदा से शादी के लिए मांगी थी ऐसी मन्नत
सुनीता आहूजा पंडित जी को बताती हैं कि बचपन से उनकी मां उन्हें महालक्ष्मी मंदिर ले जाया करती थीं और उन्हें उस मंदिर से गहरा लगाव है। सुनीता कहती हैं- जब मैं पहली बार गोविंदा से मिली, तो मैंने मंदिर में जाकर प्रार्थना की थी कि मेरी शादी उनसे हो जाए। माता रानी ने मेरी ये इच्छा पूरी की, हमारी शादी हुई और हमें दो बच्चे भी हुए।
मुश्किल वक्त में आस्था का सहारा
सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि जीवन में पूजा-पाठ करने के बावजूद हर समय सब कुछ अच्छा नहीं होता है। वक्त के साथ उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वह इस समय कठिन दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि मां काली उनके घर को टूटने नहीं देंगी। उनके अनुसार जो भी उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, माता रानी उसे छोड़ेंगी नहीं।












Click it and Unblock the Notifications