आर्यन खान मामले में लगे आरोपों पर सुनील पाटिल ने दी सफाई, बोला- 'मैं तो अहमदाबाद में था'
मुंबई, 08 नवंबर। मुंबई में क्रूज ड्रग पार्टी मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित कंबोज भरतिया ने एनसीबी पर निशाना साधते हुए कहा कि एनसीपी का सदस्य सुनील पाटिल ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। वहीं इस पूरे मामले में अब सुनील पाटिल ने चुप्पी तोड़ते हुए इसपर सफाई दी है। सुनील पाटिल ने कहा कि क्रूज ड्रग पार्टी मामले में टिप मेरे पास नहीं आई थी। मैं 1 से 4 अक्टूबर तक अहमदाबाद में था। मुझे रात को 2.30 बजे किरण गोसावी ने फोटो भेजी तब मुझे पता चला कि यह शाहरुख का लड़का है।

मोहित कंबोज ने आरोप लगाया है कि सुनील पाटिल ने ही किरण गोसावी का नंबर सैम डिसूजा को दिया था और कहा था कि इस मामले में गोसावी एनसीबी की मदद करेगा। बता दें कि एनसीबी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनील पाटिल का नाम सामने आया था। मोहित कंबोज ने इस पूरे मामले में प्रेस कान्फ्रेंस करके कहा था कि वह इस पूरे मामले का सबूत के साथ पर्दाफाश करे। दरअसल आर्यन खान मामले में एनसीपी के नेता नवाब मलिक लगातार एनसीबी पर निशाना साध रहे हैं और इस पूरे मामले को फर्जी बता रहे हैं।
मोहित कंबोज ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल है। उसका शुरुआत से ही एनसीपी से संबंध है। वह एनसीपी का सदस्य है। वह धुले से आता है, वह एनसीपी से पिछले 20 साल से जुड़ा है। यही नहीं सुनील पाटिल ऋषिकेश देशमुख का करीबी दोस्त है जोकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अनिल देशमुख का बेटा है, जिसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। वहीं नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी लोगों को गुमराह करके मामले से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications