Sunil Pal से फिरौती में लाखों ठगने वाले बदमाशों ने किया खेल, ज्वेलरी में लुटाया पैसा, सामने आया CCTV फुटेज

Sunil Pal Kidnappers: कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 2 दिसंबर को उनका अपहरण हो गया था। कॉमेडियन की मानें तो, उन्हें एक इवेंट के बहाने हरिद्वार बुलाया गया था, लेकिन वहां उनके अपहरणकर्ताओं ने उन्हें अगवा कर लिया और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

सुनील ने बताया कि उन्होंने बदमाशों को 8 लाख रुपये का भुगतान किया और खुद को छुड़ा लिया। जब कॉमेडियन का फोन नहीं लगा और वह घर नहीं लौटे तो 2 दिसंबर, 2024 को उनकी पत्नी ने संतानकुरज पुलिस स्टेशन में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें अपहरणकर्ता मेरठ में एक ज्वैलरी की दुकान पर फिरौती की रकम से ज्वैलरी खरीदते हुए नजर आ रहे हैं।

Sunil Pal

सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति दिख रहे हैं, जो सुनील पाल के अपहरण के आरोपी हैं। वे मेरठ के सदर बाजार में एक ज्वैलरी शॉप पर जाकर 4 लाख रुपये की ज्वैलरी खरीदते हैं। फिर वे लाल क़ुर्ती इलाके की एक और दुकान पर जाकर 2.25 लाख रुपये खर्च करते हैं। उन्होंने ज्वैलर्स से बिल सुनील के नाम पर बनाने को भी कहा।

इस सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने दोनों ज्वैलर्स के बैंक खातों को फ्रीज़ कर दिया है। अपहरण मामले में 5-6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि इस मामले में और सबूत मिल सकें।

टाइम्स नाऊ से बात करते हुए सुनील पाल ने बताया कि उनका अगला कदम क्या होगा और क्या वे पुलिस सुरक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "पुलिस की तो नजर है ही इनपर। जब तक मैं घर पहुंचा, तब तक साइबर सिक्योरिटी वालों को पहले ही जानकारी दे दी थी। पुलिस मेरी अच्छी देखभाल कर रही है, हर 3-4 घंटे में मुझे कॉल करती है। उन्होंने मुझे सुरक्षा देने का ऑफर किया था, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया। मेरे बच्चे डर जाएंगे। मैं पुलिस स्टेशन पहले ही 3-4 बार जा चुका हूं। अब देखते हैं वे क्या करते हैं। मैंने अपना बयान दे दिया है।"

सुनील ने आगे बताया, "इन अपहरणकर्ताओं ने मेरा मोबाइल फोन 24 घंटे तक अपने पास रखा। उन्होंने मेरा सारा डाटा अपनी फोन में ट्रांसफर कर लिया। मेरी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के नंबर भी। उन्होंने मेरे फोन से कुछ सेलेब्रिटीज के नंबर भी ले लिए। फिर उन्होंने मुझे धमकी दी कि उनके पास मेरी सारी निजी जानकारी है और कहा, 'कोई ऐसी हरकत मत करना क्योंकि तुम जानते हो हम कुछ भी कर सकते हैं।' वे बहुत चालाक थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+