संजय दत्त को किडनैप करने वाले थे डकैत, गोद में उठाकर मांगी फिरौती और फिर... फूल गए थे सुनील दत्त के हाथ-पांव
संजय दत्त बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। एक्टर आज भी शानदार एक्टिंग से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। संजय जब छोटे थे तो अकसर अपने पिता सुनील दत्त के साथ सेट पर जाया करते थे। मगर एक घटना ऐसी भी हुई थी, जिसके बाद से पिता ने सेट पर तो क्या, बेटे को एक शहर में भी अपने साथ रहने नहीं दिया।
जी हां! संजय दत्त को उनके पिता सुनील दत्त बेहद प्यार करते थे। एक दफा फिल्म के सेट पर ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया था। दरअसल मामला है मुझे जीने दो फिल्म की शूटिंग के समय का। जब संजय भी सेट पर थे। तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने सुनील दत्त के होश उड़ाकर रख दिये। क्या है ये पूरा मामला, चलिये जानते हैं।

दरअसल, कपिल के शो में एक दफा संजय दत्त ने खुद बताया कि ये अफवाह नहीं बल्कि पूरी तरह से सच है। सेट पर एक दफा रूपा डकैत ने मुझे अपनी गोद में बैठा लिया था। इसके बाद वो पापा से पूछने लगी कि फिल्म पर आपने कितना खर्चा किया है?
इसके बाद रूपा ने कहा कि अगर हम बच्चे को उठा ले जाएं तो आप कितना दोगे? ये बात सुनकर सुनील दत्त के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद जैसे-तैसे उन्होंने बात संभाली और रूपा डकैत की गोद से बच्चे को उतारा। फिर सुनील इस कदर डरे कि उन्होंने अपनी बीवी नरगिस और बच्चे को वापस मुंबई भेज दिया।
इस घटना के बारे में सुनकर फैंस भी काफी हैरान रह गए। संजू दादा के साथ ऐसा वाकया अपने आप में काफी हैरत भरा है। बताते चलें कि संजय दत्त का ये खुलासा कपिल शर्मा के शो में हुआ। इससे पहले फैंस को इस वाकये के बारे में पता तो था मगर हर कोई इसे अफवाह ही समझता था। मगर एक्टर ने खुद कपिल शर्मा के सामने इस बात को सच बताया कि उन्हें एक दफा किडनैप करने की कोशिश हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications