सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी हैं फेमस बिजनेसवुमेन, पति को पछाड़ करोड़ों में करती हैं कमाई

Suniel Shetty Wife Mana Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह एक्टिंग के साथ साथ अपने साइड बिजनेस को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। सुनील शेट्टी भले ही अब फिल्मों में ज्यादा दिखाई न देते हों लेकिन उनकी आज के समय की सालाना कमाई 100 करोड़ रुपए से अधिक है। 61 वर्षीय सुनील शेट्टी कई होटल्स और रेस्तरां के मालिक हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वहीं सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं।

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी की कमाई भी करोड़ों में हैं। सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि माना को देखते ही पहली नजर में उनको प्यार हो गया था लेकिन दोनों की शादी होने में करीब 6 साल तक का वक्त लगा था।

mana shetty

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी
सुनील और माना की फिल्मी लव स्टोरी सुनील शेट्टी और माना के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। परिवार वालों को मनाने में दोनों को 6 साल का समय लग गया। दरअसल माना के पिता गुजराती मुस्लिम हैं और मां पंजाबी हैं। वहीं सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से हैं। ऐसे में दोनों के रिश्ते के बीच काफी अंतर था, जिसकी वजह से उनका परिवार इसके विरोध में था। हालांकि आखिरकार दोनों का परिवार माना और अब सुनील और माना बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं।

17 साल से एक दूसरे को जानते थे ये कपल
सुनील शेट्टी ने हमेशा अपनी पत्नी माना का हौसला बढ़ाया है और उसे सपोर्ट किया है। आपको बता दें कि माना और सुनील 17 साल की उम्र से एक दूसरे को जानते हैं। पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई थी और फिर दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट किया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। सुनील शेट्टी न सिर्फ अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते हैं बल्कि उसके हर फैसले को सम्मान भी देते हैं। सुनील शेट्टी ने खुद बताया था कि वह कोई भी काम शुरू करने से पहले अपनी पत्नी के साथ उसकी चर्चा जरूर करते हैं।

माना शेट्टी चलाती हैं गिफ्ट एंड लाइफ स्टाइल स्टोर
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी 'R-हाउस' नाम का लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं। 2 फ्लोर में फैला ये स्टोर मुंबई के वर्ली इलाके में मौजूद है जहां डेकोरेशन का सामान, गिफ्ट्स, लाइटिंग और रोजमर्रा की हर लग्जिरियस चीजें मिलती हैं। इस स्टोर पर बड़े बड़े सेलेब्स से लेकर वीआईपी तक अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए पहुंचते हैं। इस स्टोर में महंगे फर्नीचर भी उपलब्ध हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माना के इस स्टोर का महंगा फर्नीचर 80 प्रतिशत इंडिया से और बाकी का वर्ल्ड के अलग-अलग हिस्सों से मंगाया जाता है।

माना शेट्टी को कहा जाता है रियल एस्टेट क्वीन
माना शेट्टी न सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमन हैं बल्कि वह एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट क्वीन भी हैं। माना शेट्टी ने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया था जिसके तहत उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए हैं। इन विलास में कई बड़े बड़े सेलेब्स रहते हैं। साथ ही कई बड़े बिजनेस मैन ने भी इन विलास को खरीदा है।

एनजीओ से जुड़ी हैं माना शेट्टी
आपको बता दें कि माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। इस एनजीओ के लिए फंड जुटाने के लिए वह समय-समय पर 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं। इससे जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के अनुसार सुनील शेट्टी की पत्नी माना एक फेमस फैशन डिजाइनर भी हैं। वह अपनी बहन ईशा के साथ मिलकर 'माना एंड ईशा' नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+