अंडरवर्ल्ड के बारे में सुनील शेट्टी ने खोला बड़ा राज, कहा- मुझे रोज धमकी भरे फोन आते थे लेकिन.....
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट शो में बताया कि एक समय था जब उन्हें अंडरवर्ल्ड से रोज धमकी भरे कॉल आते थे। उन्हें काफी कुछ करने के लिए कहा जाता था लेकिन सुनील शेट्टी कभी इन बातों से नहीं डरे।

Suniel Shetty: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुनील शेट्टी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सुनील शेट्टी ने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है। सुनील शेट्टी ने हिंदी फिल्मों के साथ साथ तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, मराठी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हमेशा अपने एक्टिंग स्किल्स को दर्शकों के सामने साबित किया। वह एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। हाल ही में, एक पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि 90 के दशक में उन्हें अंडरवर्ल्ड से बहुत से कॉल आते थे।
'सुनील शेट्टी ने कहा- मुझे अंडरवर्ल्ड से कॉल आते थे'
एक्टर शांतनु के साथ एक पॉडकास्ट 'द बार्बरशॉप' पर बतौर गेस्ट पहुंचे सुनील शेट्टी ने बताया कि एक समय पर उन्हें रोजाना अंडरवर्ल्ड से कॉल आते थे। हालांकि उन्हें कभी किसी चीज से डर नहीं लगा और हर हालात को उन्होंने अपने दम पर संभाला। इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा- मैं ऐसे समय में हीरो था जब अंडरवर्ल्ड मुंबई में इध-उधर घूम रहे होते थे। आपको बता दूं कि मुझे अंडरवर्ल्ड से फोन आते थे कि मैं ये करूंगा, वो करूंगा। लेकिन मैं उन्हें उल्टा गाली दे देता था।
'पुलिस वाले कहते थे आपके साथ कुछ भी हो सकता है'
सुनील शेट्टी ने इस बारे में आगे कहा- मेरे पास जो पुलिसवाले थे, वो मुझसे कहते थे, आप पागल हो क्या। आप नहीं समझते, वो अगर गुस्सा हो जाएंगे तो वो आपको साथ कुछ भी कर सकते हैं। इस पर पुलिस वालों से कहता था- मैंने ऐसा क्या कहा? मैं गलत नहीं हूं, मुझे प्रोटेक्ट करो। मैंने क्या किया है? क्या मैं उस बैकग्राउंड से आया हूं।
'मैंने अपने बच्चों को इन सब चीजों से दूर रखा था'
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि इस अंडरवर्ल्ड के बारे में मेरे बच्चों को कोई जानकारी नहीं थी। सुनील शेट्टी ने कहा- मैंने अपनी बेटी अथिया और बेटे अहान को कभी नहीं बताया कि मैंने अपनी लाइफ में क्या कुछ किया है। मैंने कुछ अतरंगी चीजें भी की हैं। उन्होंने आगे कहा- मैं घायल हो गया था तो खुद ही ठीक भी हुआ था। इस बारे में मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। मैं हमेशा लोगों को कहता हूं कि समय एक अच्छा डॉक्टर है जो सब कुछ ठीक कर देता है।
'मैं मुंबई के गलत इलाकों में पला-बढ़ा था'
पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने बताया- जब मैं छोटा था तो एक संकीर्ण सोच वाली जगह में रहता था। मेरे पिता परिवार को नेपेंसिया रोड ले गए। मैं ये नहीं कहूंगा कि वो एक कुख्यात क्षेत्र था, लेकिन वहां गिरोह और इस तरह की चीजें बहुत ज्यादा थीं। यहीं पर मुंबई का पहला गोल्डन गैंग बना, लेमिंगटन रोड में, और इसका एक इतिहास था। लेकिन मैं इन सबसे हमेशा दूर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications