रील ही नहीं रियल लाइफ में भी 'फैमिली मैन' हैं सुनील शेट्टी, परिवार की ये तस्वीरें देती हैं गवाही
अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले सुनील शेट्टी फिल्मी दुनिया में तो परिवार के साथ खूब एन्जॉय करते ही थे लेकिन एक्टर असल जिंदगी में भी फैमिली के काफी नजदीक हैं।
मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार के बेहद करीब हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि एक्टर की कुछ तस्वीरें बयां करती हैं। अपने करियर में शानदार और ब्लॉकबस्टर देने वाले सुनील शेट्टी रियल जिंदगी में भी हीरो से कम नहीं हैं। 'फिर हेरा फेरी', 'धड़कन', 'बॉर्डर' और 'कांटे' जैसी दमदार फिल्में देने वाले सुनील शेट्टी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। प्रोफेशनल करियर से हटकर एक्टर की पर्सनल जिंदगी की बात करें, तो एक्टर असल जिंदगी की फैमिली मैन हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले सुनील शेट्टी फिल्मी दुनिया में तो परिवार के साथ खूब एन्जॉय करते ही थे लेकिन एक्टर असल जिंदगी में भी फैमिली के काफी नजदीक हैं। फिर चाहे बात उनकी पत्नी की हो, या फिर बेटा और बेटी की।

फैमिली मैन हैं सुनील शेट्टी
एक टैलेंटेड एक्टर होने के अलावा सुनील शेट्टी फैमिली मैन भी हैं। और इस बात का सबूत उनकी कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट हैं। सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से साल 1991 में शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं- आथिया और अहान शेट्टी।

बच्चों ने किया बॉलीवुड डेब्यू
एक्टर के दोनों बच्चों आथिया और अहान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। पिता सुनील ने दोनों बच्चों को किरयर को लेकर खूब सपोर्ट भी किया। सुनील अकसर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

फैमिली के क्लोज हैं एक्टर
आज दिग्गज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर, आइये नजर डालते हैं कुछ ऐसी तस्वीरों पर, जो बयां करती हैं कि वाकई में एक्टर फैमिली मैन हैं।

पत्नी संग नजर आ रहे एक्टर
इस तस्वीर में सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने हाथों में आइसक्रीम ली हुई है और कपल काफी प्यारा लग रहा है। पत्नी ने मुस्कुराते हुए पति के कंधे पर हाथ रखकर पोज दिया है। ये तस्वीर सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

आथिया के साथ शेयर की फोटो
एक अन्य तस्वीर में सुनील शेट्टी अपनी प्यारी सी बेटी आथिया संग नजर आ रहे हैं। दोनों बाप-बेटी ने मुस्कुराते हुए पोज दिया है। पिता और बेटी की ये बॉन्डिंग वाकई में फैंस के दिलों को जीतने वाली है।

फैंस को पसंद आई बाप-बेटे की कैमिस्ट्री
एक और तस्वीर सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वे अपने बेटे अहान संग नजर आ रहे हैं। सुनील और उनके बेटे अहान साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं और इस तस्वीर में बाप-बेटे की स्ट्रॉन्ग कैमिस्ट्री भी साफ नजर आ रही है।

दोनों बच्चों संग शेयर की तस्वीर
एक पुरानी तस्वीर में सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों आथिया और अहान संग नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी भी मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में दोनों भाई-बहन बेहद क्यूट लग रहे हैं।
फैमिली की थ्रोबैक तस्वीर
इस तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी माना शेट्टी और बेटे अहान संग नजर आ रहे हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा है फैमिली हॉलीडे की काफी जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने सेल्फी लेते हुए ये फोटो पोस्ट की है। बता दें एक्टर ने ये थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications