फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी करोड़ों में होती है सुनील शेट्टी की कमाई, जानें कौन से बिजनेस के हैं मालिक
Suniel Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी दमदार एक्टिंग और जानदार आवाज से लोगों का दिल जीतते आए हैं। उनकी इस अनोखी आवाज ने ही उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई है। सिर्फ इतना ही नहीं सुनील शेट्टी एक्टिंग के साथ साथ अपने साइड बिजनेस को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस समय सुनील शेट्टी भले ही फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन आज भी उनकी सालाना कमाई करोड़ो में है। जल्द ही सुनील शेट्टी अपने अच्छे दोस्त अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे।
होटल्स और रेस्तरां के मालिक हैं सुनील शेट्टी
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी एक्टिंग करने के अलावा कई होटल्स और रेस्तरां के मालिक भी हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वहीं सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। आज सुनील शेट्टी अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने इस उम्र में भी खुद को काफी फिट बना रखा है। वह अपना वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते हैं। साथ ही एक हेल्दी डाइट भी फॉलो करते हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

महीने में 50 लाख रुपए की होती है कमाई
सुनील शेट्टी ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बलवान' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी के पास 120 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। सुनील शेट्टी महीनेभर में 50 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 7 से 9 करोड़ रुपए के आसपास है। सुनील शेट्टी एक बहुत ही लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं।
रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में भी आजमाते हैं हाथ
सुनील शेट्टी मुंबई के एक पॉश इलाके में एक आलीशान बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस लग्जीरियस बंगले की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने अपना एक फार्म हाउस खंडाला में भी बनाया है। इस फार्म हाउस की कीमत भी करोड़ों में है। सुनील शेट्टी इसे सपनों का घर कहते हैं। सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया था जिसके तहत उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए हैं। इन विलास में कई बड़े बड़े सेलेब्स रहते हैं। साथ ही कई बड़े बिजनेस मैन ने भी इन विलास को खरीदा है।
सुनील शेट्टी का कार कलेक्शन
सुनील शेट्टी को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में हमर एच3, मर्सिडीज-बेंज एसयूवी, टोयोटा प्राडो, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर जैसी शानदार गाड़ियां मौजूद हैं। इसके साथ ही सुनील शेट्टी एक डॉग लवर भी हैं। उनके पास कई डॉग्स भी हैं।
प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक बेहतरीन बिजनेसमैन भी हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी पॉपकार्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी दो फेमस रेस्तरां, मिसचीफ डाइनिंग बार और क्लब एच2ओ के भी मालिक हैं। इस बिजनेस से सुनील शेट्टी को करोड़ों रुपए की कमई होती है।












Click it and Unblock the Notifications