Suniel Shetty ने बेटी अथिया को दी शादी की सलाह, तो दामाद केएल राहुल को दी ऐसी वॉर्निंग, जानें क्या है मामला?

Suniel Shetty Warning KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी उन स्टार्स में से एक हैं जो अक्सर अपने फैंस को फैमिली गोल्स देते हैं। एक्टर ने साल 1991 में माना शेट्टी से शादी की थी और अब उनकी शादी को पूरे 32 साल हो चुके हैं। अब एक्टर ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी को एक सफल शादी की सलाह दी। वहीं दामाद केएल राहुल को वॉर्निंग दे डाली।

सुनील शेट्टी ने अथिया को दी सलाह
मिड डे को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी को शादी की सलाह देते हुए कहा कि, जिंदगी में कई तरह के उतार चढाव आते हैं। ऐसे में रिश्ते को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाना चाहिए। क्योंकि केएल राहुल एक एथलीट हैं ऐसे में वह हर वक्त अथिया के साथ बाहर नहीं जा सकते। इसलिए अथिया को उन पर पूरी तरह से भरोसा करना चाहिए। क्योंकि एथलिट्स की भी जिंदगी में बॉलीवुड सितारों की तरह उतार-चढ़ाव आते हैं।

Sunil Shetty

एक्टर ने दामाद केएल राहुल को दे डाली वॉर्निंग
वहीं सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल को वॉर्निंग दे डाली। उन्होंने कहा कि, "इतने खूबसूरत इंसान मत बनो कि जब तुम्हारी बात हो तो हम हीन लगें। ना ही आप इतने अच्छे इंसान बनो कि हर कोई यह माने कि अच्छाई इसी में है, आप में नहीं। सुनील शेट्टी ने कहा कि वह इसी तरह का बच्चा है"।

बेटी की शादी में भावुक हो गए थे सुनील
बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस साल की शुरूआत में जनवरी 2023 को दोनों ने सात फेरे लिए। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस में हुई थी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। बेटी को विदा करते हुए सुनील शेट्टी काफी भावुक हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+