Sulakshana Pandit कितनी संपत्ति की थीं मालकिन? 71 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Sulakshana Pandit Net Worth: सिनेमा और संगीत जगत से एक दुखद खबर 6 नवंबर 2025 को देर रात आई। जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुलक्षणा पिछले कई सालों से बीमार चल रही थीं और बिस्तर पर थीं। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है, और सोशल मीडिया पर प्रशंसक व सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुलक्षणा पंडित 70 और 80 के दशक में अपनी दमदार अदाकारी और मधुर आवाज से दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। उनका जन्म 1954 में हुआ था और उनका संबंध एक प्रतिष्ठित संगीत घराने से था। वह महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं। उनके पिता शास्त्रीय संगीत के गायक प्रताप नारायण पंडित थे। उनके भाई-बहनों में विजयता पंडित, संध्या पंडित, ललित पंडित, जतिन पंडित, मनधीर पंडित और माया पंडित शामिल हैं। उनके भाई जतिन और ललित भी जाने-माने संगीतकार हैं।
सुलक्षणा ने 9 साल की उम्र में शुरू किया था गाना
सुलक्षणा ने बहुत कम उम्र में ही संगीत का सफर शुरू कर दिया था। उन्होंने केवल 9 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। 1967 में उन्होंने पार्श्व गायन के क्षेत्र में कदम रखा और जल्द ही अपनी पहचान बनाई। उन्हें 1975 में फिल्म 'संकल्प' के गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला था। गायकी के साथ-साथ सुलक्षणा ने अभिनय के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने 1975 की 'उलझन' और 1976 की 'संकोच' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएा निभाईं। सुलक्षणा पंडित ने कभी शादी नहीं की और उन्होंने अपना पूरा जीवन अकेले ही बिताया।
कितनी संपत्ति की मालिक थीं सुलक्षणा पंडित
सुलोचना पंडित ने अभिनय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। वह हिंदी सिनेमा की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं, हालांकि उनकी संपत्ति का स्पष्ठ आंकलन नहीं उपलब्ध है। इसकी वजह है कि वो वर्षो बीमार होने के कारण एकाकी जिंदगी बिता रही थी। उनकी संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। यह जानकारी विकिपीडिया, फोर्ब्स और बिजनेस इनसाइडर के विश्लेषण पर आधारित है, जो 11 दिसंबर, 2023 तक अपडेट की गई थी। वह अपने घर में रहती हैं, जो उनकी संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सुलक्षणा पंडित की संपत्ति का कौन होगा उत्ताधिकारी
बायोग्राफियों में बताया गया है कि उन्होंने अपने फ्लैट बेचे थे और कर्ज चुकाने व आगे की जिंदगी चलाने के लिए अन्य फ्लैट खरीदे थे। स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक तौर पर सक्रिय नहीं रही थीं। उनके उत्तराधिकारी की बात करें तो इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है और ना ही ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध है।
सुलक्षसाा पंडित ने क्यों नहीं की थी शादी?
सुलक्षणा पंडित की निजी जिंदगी की बात करें तो, सुलोचना पंडित के वैवाहिक जीवन को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। उन्होंने कभी शादी नहीं की। एक समय वह संजीव कुमार से प्रेम करती थीं, लेकिन संजीव कुमार हेमा मालिनी से प्यार करते थे इसलिए उन्होंने सुलक्षणा को इनकार कर दिया था। जिसके बाद सुलक्षणा को तगड़ा सदमा लगा था और कुछ समय बाद उन्होंने दुनिया से खुद को अलग कर लिया था। हिप फ्रैक्चर ने उन्हें काफी कमजोर कर दिया है। वह मानसिक रूप से परेशान भी परेशान थीं।












Click it and Unblock the Notifications