सुलक्षणा पंडित की ये इच्छा रह गई अधूरी, अंत समय में हो गई थी ये हालत, जानें परिवार में कौन-कौन है?
Sulakshana Pandit's family: 70 और 80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को निधन हो गया। 71 वर्षीय सुलक्षणा के निधन से बॉलीवुड को तगड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस ने 25 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और अपनी सुरीली आवाज में कई फिल्मों में गाने गाए, जिसमें सुलक्षणा की आवाज सदा के लिए अमर हो गई है। अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। एक समय था जब उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था।
सुलक्षणा के पिता और चाचा शास्त्रीय गायक
भारतीय शास्त्रीय संगीत के मेवाती घराने से ताल्लुक रखती थीं। सुलक्षणा के पिता प्रताप नारायण पंडित एक शास्त्रीय गायक थे। दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज सुलक्षणा के चाचा थे, जिससे उनका पारिवारिक संबंध संगीत से गहरा जुड़ा रहा।

सुलक्षणा के भाई संगीतकार और बहन एक्ट्रेस
सुलक्षणा के तीन भाई, मनधीर, जतिन और ललित हैं। उनकी तीन बहनों में से माया एंडरसन और संध्या सिंह का निधन हो चुका है। उनकी एक बहन विजेता पंडित भी अभिनेत्री और पार्श्वगायिका रही हैं। विजेता पंडित अपने पति आदेश श्रीवास्तव के निधन के बाद से लाइमलाइट से दूर हैं।

सुलक्षणा की दो ख्वाहिश जो रह गई अधूरी
सुलक्षणा पंडित की दो बड़ी ख्वाहिशें अधूरी रह गईं। वे संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं, लेकिन संजीव हेमा मालिनी से प्यार करते थे। जब हेमा से उनकी शादी नहीं हो पाई, तो उन्होंने कभी विवाह नहीं किया।
इस वजह से, सुलक्षणा भी संजीव कुमार की दुल्हन नहीं बन पाईं और आजीवन अविवाहित रहीं। दूसरी ख्वाहिश थी अपने बहनोई आदेश श्रीवास्तव के साथ एक भक्ति एल्बम लाकर संगीत में वापसी करना, लेकिन आदेश के निधन से यह सपना अधूरा रह गया।
आखिरी समय में सुलक्षणा की ऐसी हो गई थी हालत
संजीव कुमार से शादी न हो पाने के गम में सुलक्षणा ने खुद को अकेला कर लिया था। वे डिप्रेशन में चली गईं और अपना अधिकतर समय फिल्में देखने और संगीत सुनने में बिताने लगीं। बाद में एक दुर्घटना में वे बाथरूम में गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे में चोट आई। इसके लिए उन्हें चार सर्जरी करानी पड़ीं, लेकिन वे पूरी तरह कभी उबर नहीं पाईं। समय के साथ उन्हें सुनने में भी समस्या आने लगी थी, जिससे वे और भी लाइमलाइट से दूर होती चली गईं। आखिरी समय में वो अपने बहन के पास थीं।












Click it and Unblock the Notifications