मौत के 24 घंटे बाद सुलक्षणा पंडित की बहन का शॉकिंग खुलासा, 16 साल से कैसी थी हालत? आखिरी दिनों में क्या हुआ?

Sulakshana Pandit Death: हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का गत 6 नवंबर 2025 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और 16 साल से बिस्तर पर थीं।

सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन
आपको बता दें कि सुलक्षणा पंडित मशहूर एक्ट्रेस विजयता पंडित की बहन और मेवाती घराने के महान क्लासिकल गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं। फिल्मों और संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सुलक्षणा पंडित की हालत पिछले कई सालों से बेहद नाजुक थी।

Sulakshana Pandit Death

संघर्षों से भरा था सुलक्षणा पंडित का जीवन

सुलक्षणा पंडित की बहन विजयता पंडित ने बताया कि आखिरी वक्त में एक्ट्रेस किसी को पहचान तक नहीं पाती थीं। आपको बता दें कि सुलक्षणा पंडित का जीवन संघर्षों से भरा रहा था। उन्होंने अपने करियर में जितनी ऊंचाइयां देखी थीं, निजी जिंदगी में उतने ही दर्द भी झेले थे।

सुलक्षणा पंडित का चमचमाता करियर

-दिवंगत एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड प्लेबैक सिंगर के रूप में की थी और जल्द ही वह एक सफल सिंगर बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और कई हिट फिल्मों में काम किया था।

-सुलक्षणा पंडित पहली फिल्म 'उलझन' (1975) थी जिसमें उन्होंने लिजेंड्री एक्टर संजीव कुमार के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'संकोच', 'हेराफेरी', 'अपनापन', 'खानदान' और 'वक्त की दीवार' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।

'16 साल से बिस्तर पर थीं सुलक्षणा पंडित'

-दिवंगत एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित की बहन विजयता पंडित ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया- दीदी मेरी दूसरी मां जैसी थीं। कूल्हे में चोट लगने और कई सर्जरी के बाद वह पिछले 16 सालों से बिस्तर पर थीं। इतने सालों तक मैंने और मेरे परिवार ने उनकी पूरी देखभाल की।

-विजयता पंडित ने आगे कहा- हमने न सिर्फ परिवार का एक सदस्य बल्कि एक बेहद टैलेंटेड सिंगर और एक्ट्रेस को खो दिया है, जिन्होंने अपने दौर के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।

संजीव कुमार और सुलक्षणा पंडित का रिश्ता

-आपको बता दें कि सुलक्षणा पंडित न केवल अपने काम बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। उनका नाम अभिनेता संजीव कुमार के साथ जुड़ा था। बताया जाता है कि सुलक्षणा ने संजीव कुमार को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने आजीवन शादी नहीं की।

-संयोग की बात है कि सुलक्षणा पंडित का निधन ठीक उसी दिन (6 नवंबर) को हुआ, जिस दिन संजीव कुमार का निधन (1985) हुआ था। विजयता पंडित ने कहा- क्या य विडंबना नहीं है कि दीदी का निधन उसी दिन हुआ, जिस दिन संजीव कुमार की पुण्यतिथि होती है? दोनों के गहरे रिश्ते और उनके प्रति दीदी के प्रेम के बारे में सब जानते हैं। शायद कायनात ने उनके रिश्ते को फिर से मंजूरी दे दी।

-विजयता पंडित ने कहा- संजीव कुमार का हमारे परिवार से बहुत गहरा रिश्ता था लेकिन उनका रिश्ता कभी शादी में नहीं बदल पाया। दीदी जिंदगी भर कुंवारी रहीं क्योंकि संजीव कुमार उनसे शादी नहीं कर सके। दोनों कुंवारे रहे और अब दोनों की कहानी जैसे फिर से एक हो गई है।

-सुलक्षणा पंडित ने अपने समय में न सिर्फ कई हिट गाने दिए बल्कि अपने अभिनय और सौम्य व्यक्तित्व से भी दर्शकों का दिल जीता था। उनका जाना हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+