महाठग सुकेश ने जेल से जैकलीन फर्नांडिस पर लुटाया प्यार, खत लिखकर कहा- 'बेबी हम जल्द साथ होंगे'
Sukesh Chandra Letter To Jacqueline: महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की महाठगी के आरोप में इस वक्त जेल में बंद हैं। सुकेश और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि जैकलीन इस रिश्ते से इंकार करती हैं। लेकिन इसके बावजूद सुकेश जेल से उनके लिए खत लिखकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर नवरात्रि के मौके पर अपनी लेडीलव जैकलीन फर्नांडिस के लिए लेटर लिखा है। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश ने अपने खत में जैकलीन को 'टाइगरेस' नाम दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, वह एक्ट्रेस के लिए नवरात्रि में पूरे 9 दिन का व्रत रखेंगे। इसके अलावा मंदिर में उनके लिए एक पूजा भी रखवाई है।

सुकेश ने अपने लेडीलव के लिए खत में लिखा, 'सबसे पहले तो आप 'दोहा शो' में सुपर हॉट और सुंदर लग रही थीं. बेबी, तुमसे ज्यादा सुंदर कोई नहीं है, मेरी बोम्मा. बेबी, क्योंकि कल से नवरात्रि शुरू हो रही है, मैं अपनी जिंदगी में पहली बार 'आपकी भलाई' के लिए और खास तौर पर हमारे आस-पास की सभी नकारात्मकता को दूर करने के लिए मैं पूरे 9 दिन व्रत रखूंगा। मां शक्ति की दिव्य कृपा से सब कुछ हमारे हक में होगा और सच की जीत होगी। हम जल्द ही एक-दूसरे के साथ रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।'
सुकेश ने अपने खत में आगे लिखा, 'नवरात्रि के नौवें दिन वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में दोनों के लिए एक खास पूजा रख रहा हूं। बेबी मुझ पर विश्वास करो, हम सभी पर हंसने वाले हैं। जिन्होंने अब तक तुम पर हंसा और तुम्हारे बारे में गलत अफवाह फैलाई उनके पास जल्द ही चेहरा दिखाने के लिए कुछ भी नहीं होगा। विश्वास करो हमारे खिलाफ कोई भी आरोप सच नहीं साबित होगा।'
सुकेश ने खत के अंत में लिखा, 'बेबी मैं तुम्हें एक खरोंच भी नहीं आने दूंगा। मैं जानता हूं कि तुम मुझसे बहुत प्यार करती हो। मैं तुम्हारे लिए जीता हूं, मैं तुम्हारे लिए मार डालूंगा, मैं तुम्हारे लिए मर जाऊंगा। क्योंकि बेबी तुम मेरे लिए लाइफलाइन हो। मैं आपके आने और आपको गले लगाने का इंतजार अब और नहीं कर सकता। मेरी बच्ची, मेरी शेरनी, मेरी शक्ति, मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं।' बता दें कि, 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications