वेलेंटाइंस डे पर फिर जागा सुकेश चंद्रशेखर का जैकलीन फर्नांडिस के लिए प्यार, दिया महंगा गिफ्ट!

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया है। लेटर में जैकलीन को सुकेश ने बेबी गर्ल के नाम से संबोधित किया है। साथ ही सुकेश ने जैकलीन को एक खास तोहफा भी दिया है। जिसका जिक्र इस लेटर में है।

लेटर में सुकेश ने लिखा, बेबी गर्ल वैलेंटाइन डे की खूब सारी शुभकामनाएं। इस साल की शुरुआत बेबी बहुत सारी पॉजिटिविटी के साथ हुई है। ये वैलेंटाइन डे भी काफी खास भी है। क्योंकि साथ में इसे सेलिब्रेट करने से हम बस एक कदम दूर हैं। मैं कुछ कहूं, इससे पहले ये बताना चाहता हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं तुम दुनिया की बेस्ट वैलेंटाइन हो।

Sukesh Chandrashekhar

लेटर में आगे सुकेश ने गिफ्ट का जिक्र किया है। जिसमें बताया कि वो जैकलीन को एक प्राइवेट जेट गिफ्ट कर रहा है। जिसमें जैकलीन के नाम के पहले लेटर जेट पर लिखे हुए हैं। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन की ही जन्मतिथि है। उसने लिखा, बेबी काम के लिए आप दुनियाभर में जाती हैं। अब इस जेट से आपकी जर्नी आपके अनुसार बेहतर और आसान भी हो जाएगी। अगर मेरा दोबारा जन्म होता है तो मैं बेबी आपके दिल के रूप में जन्म लेना चाहूंगा। जिससे मैं आपके अंदर धड़कता रहूं माय बोम्मा। मैं पूरे प्लानेट का सबसे लकी इंसान हूं।

सुकेश ने क्रिसमस के मौके पर भी जैकलीन को लेटर लिखा था। तब उसने अंगूर के बाग गिफ्ट किए थे। उसने जो पत्र लिखा था वो दिल्ली की मंडोली जेल से लिखा था। इसमें लिखा, बेबी गर्ल, मेरी क्रिसमस। साल का ये पसंदीदा दिन है और ये त्योहार हमारा पसंदीदा है। लेकिन हम आज भी साथ नहीं है। हम आत्मीय रूप से आपस में जुड़े हुए हैं। हम दोनों ने एक दूसरे के हाथों को थामा हुआ है, ये मैं महसूस कर रहा हूं। मैं दूर हूं, लेकिन तुम्हारा सैंटा बनने से कोई नहीं रोक सकता है। मेरे पास तुम्हारे लिए इस साल एक बेहद खास गिफ्ट है। बहुत ही खास तोहफा। वाइन की बॉटल की जगह, फ्रांस में एक अंगूर का बाग गिफ्ट कर रहा हूं। ये तुम्हारा सपना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+