सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को जेल से लिखा लव लेटर, कहा- तुम और ज्यादा जवान हो रही हो......
Jacqueline Fernandez Birthday: कुछ समय पहले तक बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज मनी लॉड्रिंग केस में नाम आने के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। उनका नाम देश के सबसे बड़े महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की जमकर चर्चाएं हुई थीं। फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को एक लव लेटर लिखा है। आपको बता दें कि आज जैकलीन फर्नांडीज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को किया बर्थडे विश
जेल से जैकलीन के लिए भेजे गए लव लेटर में महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को 'माय बेबी गर्ल' कहकर पुकारा है। आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ के ठगी और धोखाधड़ी का आरोप है। इस केस में जैकलीन फर्नांडिस से भी ईडी ने पूछताछ की थी। एक्ट्रेस पर आरोप था कि वह सुकेश चंद्रशेखर की सच्चाई जानती थीं और इसके बावजूद उन्होंने कॉन मैन से महंगे गिफ्ट्स लिए थे और उसका सपोर्ट भी किया था।

सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जेल से लिखा लव लेटर
वहीं जैकलीन के जन्मदिन के मौके पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने लव लेटर में लिखा है- जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे, मेरी बेबी गर्ल। तुम्हारा जन्मदिन मेरी जिंदगी में हर साल का सबसे खुशी का दिन होता है। ये मेरे लिए मेरे अपने जन्मदिन से भी अधिक मायने रखता है। तुम हर गुजरते दिन के साथ और भी अधिक सुंदर और जवान होती जा रही हो। मैं तुमको बहुत मिस करता हूं, इस बात का तुमको कोई अंदाजा नहीं है।
लव लेटर में बोल दी दिल की बात
सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने आज इस लेटर को सबके सामने रखा है। सुकेश ने इस लेटर में जैकलीन के लिए आगे लिखा है- मुझे तुम्हें विदेशी फूल तोहफे में देने और सबसे जरूरी हमारी जादुई झप्पी और केक वाले पल याद आते हैं।। बेबी, मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि तुम्हें मेरी तरफ से दिया हुआ जन्मदिन का गिफ्ट पसंद आएगा। मैं समझता हूं कि तुम जिस तरह ये नेक काम कर रही हो उसके लिए सोना, हीरे या मोती जैसी कोई भी महंगी चीज तुम्हें देना बहुत कम ही होगा।
सुकेश ने लिखा- आप मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी चीज
सुकेश ने अपने लेटर में जैकलीन फर्नांडिस को वादा किया कि वह अगले साल एक्ट्रेस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट जरूर करेगा। लेटर के आखिर में सुकेश ने लिखा, 'बेबी, मेरी बोम्मा, आप एक सुपरस्टार हैं और मेरे लिए बेहद खास हैं। आप मेरी जिंदगी में अब तक की सबसे अच्छी चीज हैं। इस दिन को संजोए रखना। केवल वही प्यारी मुस्कान चेहरे पर बनाए रखना। किसी और चीज के बारे में चिंता मत करो। मैं यहां आपके लिए हूं, जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बोम्मा, मेरी हनीबी।












Click it and Unblock the Notifications