छोटे भाई अबराम खान को पैपराजी से प्रोटेक्ट करती दिखीं Suhana Khan, लोगों ने इस वजह से किया ट्रोल

हाल ही में सुहाना खान और उनके छोटे भाई अबराम खान को साथ में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। लेकिन पैपराजी से वह उसको बचाते हुए नजर आईं। लेकिन अब सुहाना ट्रोल हो रही हैं।

Suhana Khan Viral Video: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और उनके तीनों बच्चे अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा एक्टर की बेटी सुहाना खान काफी सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने छोटे भाई अबराम खान के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं।

सुहाना खान का कोई भी वीडियो आता है तो वह चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन कई बार लुक्स की वजह से वह ट्रोलिंग का सामना करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, सुहाना खान अपने लेटेस्ट वीडियो में छोटे भाई अबराम खान के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह बॉडीकॉन ड्रेस पहनी अपने भाई को पैपराजी से प्रोटेक्ट करती हुई नजर आईं।

Suhana Khan

सुहाना खान का यह वीडियो वायरल होते ही वह अपने लुक्स की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। फैंस को उनकी बॉडीकॉन ड्रेस कुछ खास पसंद नहीं आई। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "शाहरुख खान की बेटी तो ये किसी एंगल से नहीं लग रही।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये यार इसका लुक तो एक कामवाली के तरह लग रहा है।'' एक ने लिखा, "ये कहीं से शाहरुख खान की बेटी नहीं लगती"।

खैर ये पहली बार नहीं है जब सुहाना खान अपने लुक्स की वजह से ट्रोल हुई हैं। वह अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज़' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म से बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करेंगी। बता दें कि, मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर ने फिल्म द आर्चीज को डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+