Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का नो-मेकअप लुक वायरल, फैंस बोले- 'नीसा जैसी नहीं'

सुहाना खान की एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनका नो मेकअप की फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं।

Suhana Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पहली बार अपनी आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपनी लेटेस्ट वीडियो और फोटोज की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह अपनी मां गौरी खान के साथ नो मेकअप लुक में पार्टी में पहुंची। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सुहाना खान का नो-मेकअप लुक वायरल

सुहाना खान का नो-मेकअप लुक वायरल

सुहाना खान के हमेशा आउटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह अपनी मां गौरी खान के साथ एक पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी से लौटने के बाद उनके नो-मेकअप लुक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने की नीसा और अनन्या से तुलना

फैंस ने की नीसा और अनन्या से तुलना

सुहाना खान इस दौरान वाइट वेस्ट, ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट्स पहने नजर आ रही हैं। उन्हें अब तक फैंस ने कई बार ग्लैमरस अवतार में देखा है। लेकिन, सुहाना खान का ये नो-मेकअप लुक देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं कुछ फैंस ने उनकी तुलना अन्य स्टार किड्स से की। लोगों का कहना है कि, सुहाना खान नीसा देवगन और बाकी सेलेब्स से कई ज्यादा खूबसूरत हैं।

यूजर्स बोले- 'सुहाना हैं काफी खुबसूरत'

यूजर्स बोले- 'सुहाना हैं काफी खुबसूरत'

सुहाना खान इस वीडियो में मुस्कुराती हुई नजर आईं। वहीं वीडियो में फैंस भी लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कुछ भी हो शाहरुख खान की बेटी सुहाना काफी खुबसूरत हैं। वह बाकी सेलेब्स की तरह अटेंशन नहीं लेती। जैसे की काजोल की बेटी नीसा देवगन और अन्नया पांडे करती हैं'।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

वहीं कुछ अन्य यूजर ने सुहाना खान की तारीफ करते कमेंट किया, 'बिना मेकअप के सेलेब्स ज्यादा अच्छे लगते हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुहाना दूसरे नेपो किड्स से काफी बेटर हैं'। एक ने लिखा, लोग निश्चित रूप से उनकी सराहना करेंगे क्योंकि उनकी एक्टिंग काफी अच्छी है'।

सुहाना खान का वर्कफ्रंट

सुहाना खान का वर्कफ्रंट

सुहाना जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के साथ अपने बॉलीवुड करियर की जल्द शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म से ये सभी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। बता दें कि, यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan के नाती Agastya Nanda को डेट कर रही हैं Suhana Khan | वनइंडिया हिंदी*Entertainmen

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+